Rohit Shetty Fees Hike: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर जो स्टंट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं वो अब टीवी इंडस्ट्री पर भी राज करते हैं। यहां बात हो रही है कॉप यूनिवर्स बनाने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की जिन्हें गाड़ियां उड़ाना इतना पसंद है कि फिल्मों के बाद टीवी रियलिटी शोज में भी वो यही सब करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते कई साल से रोहित शेट्टी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी‘ (Khatron Ke Khiladi) होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब जल्द ही इसका सीजन 14 भी आने वाले है।
रोहित शेट्टी ने शो के लिए बढ़ाई फीस?
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस बार ये सीजन होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी ने फीस बढ़ाने की डिमांड की है। अब वो मेकर्स ने मोटी रकम की डिमांड कर रहे हैं जिसे सुन आपका भी सिर चकरा जाएगा। उन्होंने कुछ लाख के इजाफे की मांग नहीं की है बल्कि सीधा 50 परसेंट बढ़ाने की बात कह दी है।
अब एक एपिसोड का कितना करेंगे चार्ज?
मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी कहती हैं कि पिछले सीजन रोहित शेट्टी ने पर-एपिसोड 50 लाख रूपये चार्ज किए थे। एक एपिसोड होस्ट करने के लिए 50 लाख वाकई एक बड़ी रकम है। लेकिन रोहित शेट्टी अब इससे भी ज्यादा रकम वसूल करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ को होस्ट करने के लिए रोहित हर एपिसोड के 60 से 70 लाख लेने वाले हैं जिसका मतलब ये है कि पूरे सीजन के लिए उनकी फीस करीब 16 करोड़ होगी। हालांकि, अभी तक ये खबर कन्फर्म नहीं हुई है। ऐसे में इस पर टिप्पणी कर पाना मुश्किल है कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।
यह भी पढ़ें: क्यों आमिर से शादी के बाद किरण ने ली कपल काउंसलिंग, कहा, उनकी वजह से नहीं टूटा आमिर का घर
क्या है रूमर्स की सच्चाई?
अब ये तो बस या तो रोहित शेट्टी जानते हैं या फिर चैनल कि इन रूमर्स में कितनी सच्चाई है। वैसे अगर इस बार रोहित शेट्टी की फीस बढ़ती है तो शो में खतरों का लेवल भी बढ़ सकता है। सेलिब्रिटीज के लिए अपने डर से लड़ने का चैलेंज लगता है और भी डिफिकल्ट होने वाला है। अब देखना होगा कि इस बार टीवी और सिनेमा जगत के कौन-से मशहूर सितारे इस शो का हिस्सा बनते हैं और कैसे एक-दूसरे को मात देने के लिए अपनी जी- जान लगाते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines