Rihanna Shocking Secrets: पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) का नाम इन दिनों सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए जब रिहाना इंडिया आई तो उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। वो भले ही अब अपने देश लौट गई हैं लेकिन अब भी इंडिया में उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। पहले रिहाना ने आते ही अपने लगेज को लेकर सुर्खियां बटोरी। उनका सामान देख हर कोई शॉक्ड रह गया है। उसके बाद दमदार परफॉरमेंस और फिर Oops मोमेंट ने सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया। इतना ही नहीं सेलिब्रिटीज के साथ फोटो खींचवाने के बाद रिहाना ने जब एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ को गले लगाया तो फैंस उनके हंबल नेचर पर फिदा हो गए।
रिहाना से जुड़े मजेदार फैक्ट्स
इसके बाद रिहाना के अंबानी परिवार से 72-74 करोड़ की फीस वसूलने की खबरों ने भी लोगों को दंग कर दिया। लेकिन क्या आपको पता है फीस के अलावा भी रिहाना से जुड़ी कई ऐसी रोचक बातें हैं जिनके बारे में आपको यकीनन पता नहीं होगा। ऐसे में जब आप ये खबर पढ़ेंगे तो आपको भी जोरदार झटका लगेगा। तो चलिए जानते हैं रिहाना से जुड़े ऐसे ही कुछ इंटरेस्टिंग और मजेदार फैक्ट्स जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
रिहाना का असली नाम
पूरी दुनिया रिहाना को इसी नाम से जानती है। ज्यादा से ज्यादा कुछ लोग उन्हें Riri के नाम से जानते हैं। लेकिन रिहाना का असली नाम कुछ और है। उनका असली नाम है- ‘रॉबिन रिहाना फेंटी’ (Robyn Rihanna Fenty)। रिहाना उनका मिडिल नेम है जो उन्होंने अपना स्टेज नेम बना लिया और अब पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती और पुकारती है। लेकिन उनका परिवार आज भी उन्हें रॉबिन कहकर ही बुलाता है।
रिहाना की उम्र, हाइट और नेट वर्थ
रिहाना की असली उम्र 36 साल है। उनका जन्म 20 फरवरी साल 1988 में हुआ था। वहीं, बात अगर उनके कद की करें तो उनकी हाइट 173 cm यानी 5 फुट 8 इंच है। रिहाना वाकई काफी लंबी हैं। नेट वर्थ के मामले में भी रिहाना काफी आगे हैं। उनकी कुल संपत्ति 140 करोड़ डॉलर है। यानी लगभग 11 हजार करोड़ के आस-पास। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स की लिस्ट में होती है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
रिहाना ने अपने गानों से कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं। उनके पास ‘लगातार कई साल तक UK में नंबर 1 रहने का रिकॉर्ड है।’ इसके अलावा वो ‘US में 1 साल तक सबसे ज्यादा सिंगल्स देने वाली फीमेल आर्टिस्ट’ भी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ‘US में सबसे ज्यादा डिजिटल नंबर 1 एकल’ दिए हैं।
बीच में छोड़ा हाई स्कूल
इतनी बड़ी पॉप स्टार रिहाना हाई स्कूल ड्राप आउट हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में हाई स्कूल छोड़ दिया था। इसके एक साल बाद वो अमेरिका चली गईं। फिर उन्होंने म्यूजिक लेबल डेफ जैम रिकॉर्ड्स (Def Jam records) के साथ डील साइन की।
यह भी पढ़ें: ‘Rihanna मेरे सामने मूंगफली है’, Rakhi Sawant ने इनविटेशन न मिलने पर Ambani पर दागे सवाल
रिहाना डे
सुनकर आपको भी अटपटा लग रहा होगा लेकिन सच यही है कि रिहाना का अपने नाम से एक हॉलिडे है। 22 फरवरी 2008 को Barbados के प्रधानमंत्री ने इस दिन को रिहाना डे डिक्लेयर कर दिया था। इस दिन पर उनके करियर की सफलता का जश्न मनाया जाता है। उनके अपने नाम पर एक हॉलिडे होता है जो वाकई चौंकाने वाला है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines