Rakhi Sawant: अक्सर अपने अतरंगी अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने वाली राखी सावंत इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल, राखी के एक्स पति आदिल खान ने सोमी संग दूसरी शादी कर ली है, जिससे ना सिर्फ आदिल और सोमी बल्कि राखी भी सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, जब से आदिल खान की दूसरी शादी की खबरें आई हैं, तो राखी अपने इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट कर रही हैं, लेकिन राखी जो पोस्ट कर रही है वो बहुत ही भावुक करने वाले हैं।
आदिल की दूसरी शादी का राखी पर हुआ असर!
आदिल की दूसरी शादी के बाद से राखी इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर कर रही है वो बहुत ही दुखद लग रहे हैं। राखी के पोस्ट को देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि आदिल की दूसरी शादी का राखी पर गंभीर असर हुआ है और वो इससे टूट गई है। हालांकि आदिल की दूसरी शादी पर अभी तक राखी का रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन उनके लेटेस्ट पोस्ट से उनका दुख झलक रहा है। वहीं, अब राखी के पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
राखी ने किया पोस्ट
हाल ही में राखी ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे खुद पर गर्व है। मैंने हर तरह के दर्द को झेला है फिर चाहे वो फैमिली से जुड़ा हो, भरोसे से या फिर दिल टूटने से या फिर डिप्रेशन। मैंने अकेले ही इसे झेला, लेकिन कभी हार नहीं मानी। राखी के इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वो बहुत दुखी हैं और खुद को तस्सली दे रही हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स राखी को ढांढस बधां रहे हैं।
यूजर्स दे रहे तस्सली
एक यूजर ने लिखा कि आप रानी है, हार मत मानिए। दूसरे ने कहा कि भगवार पर भरोसा रखें वो सब देख रहा है। तीसरे ने कहा कि हम आपके साथ हैं राखी। एक अन्य ने कहा कि आप मजबूत हैं और हमेशा रहेंगी। नेटिजंस इस तरह के कमेंट्स करके राखी का हौंसला अफजाई कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines