Rakhi Sawant-Adil Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल खान ने तो जैसे चर्चा में रहने की कसम ही खा ली है। अक्सर दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते है। हाल ही में आदिल खान अपनी दूसरी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच अब आदिल खान और राखी सावंत की एक फोन कॉल कन्वर्सेशन वायरल हो रही है, जिसमें दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
राखी-आदिल का फोन कॉल कन्वर्सेशन वायरल
दरअसल, zoomtv ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो कॉल कन्वर्सेशन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल खान की आवाज आ रही है। सामने आए वीडियो में राखी कहती हैं कि 10-15 हजार में मैंने तो 4, साढ़े चार का फोन दिया है। इस पर आदिल कहते हैं कि जितने का तूने फोन दिया है ना इतना तो मैं इक्कीस पर उड़ा देता हूं। ठीक है… इसके बाद राखी कहती हैं कि तेरा सब न्यूज आया, भिखारी है तू, एक रुपया नहीं देता है, हमको बताया गया है।
बीवी तो तेरी ही थी ना- राखी
फिर आदिल कहते हैं कि अच्छा फ्री में लड़ रहे हैं। फिर राखी कहती है कि जब मैं तुझसे बात नहीं करती तो फिर तू क्यों हमेशा मुझे अलग नंबर से फोन करता है। मुझे तुझसे बात नहीं करनी, मैं सब जानती हूं… फिर आदिल कहते हैं कि मैं एक रुपया भी नहीं देता, इसके बाद राखी कहती हैं कि मतलब तेरे वकीलों ने पूरी प्लानिंग की है कि राखी को प्यार से बात कर, फिर से बीवी बना, इस पर आदिल कहते हैं कि नहीं नहीं मेरे को वकील क्या? उनको तो मैं पैसे ही नहीं देता, फ्री में लड़ रहे हैं ना वो तो, फिर राखी कहती है कि सब लोग ऐसा बोल रहे हैं। इसलिए तू ये सब नाटक कर रहा है। बीवी तो तेरी ही थी ना।
चने खाके बैठा हूं क्या मैं- आदिल
इसके आगे आदिल कहते हैं कि अच्छा सुनो ना…. अरे सुन ना…. तुझे बैठ के सॉल्व करना है मामला? मैं तैयार हूं। फिर राखी कहती है कि तुने बोला है ना केस वापस लूंगा तो केस वापस ले फिर बैठ के सेटल कर लेंगे, जो भी है। इस पर आदिल कहते हैं कि तू भी वापस ले ले। तु भी हाईकोर्ट में डाल दे, मैं भी डाल दूंगा, खत्म मामला। फिर राखी कहती हैं कि नहीं पहले तुझे करना है, वरना मेरी आज नहीं तो कल बेल हो जाएगी… इस पर आदिल कहते हैं कि अरे,,,, दो महीने में लेके दिखा, तुझे क्या लगता है, चने खाके बैठा हूं क्या मैं?
हग करो मुझे- आदिल
फिर राखी कहती है कि क्यों दो महीने में क्यों? अब आदिल कहते हैं कि तू रिकॉर्डिंग करना बंद करेगी, तब बात कर लूंगा। फिर राखी कहती है कि नहीं मुझे बात नहीं करनी है। क्या रिकॉर्डिंग क्या, मैं कोई रिकॉर्डिंग नहीं कर रही हूं और कर भी रही हूं तो मेरी मर्जी, ठीक है। इसके आगे आदिल कहते हैं कि हग करो मुझे, तो राखी कहती हैं कि शर्म नहीं आती तुम्हें, फिर राखी ने कहा कि तलाक का क्या हुआ, तलाक नहीं चाहिए तुम्हें, तो आदिल कहते हैं कि मुझे तो तेरी पूरी प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहिए। तो राखी कहती है कि तुम्हें तलाक नहीं चाहिए, इस पर आदिल कहते हैं कि तुम्हें चाहिए, तो राखी कहती है कि हां बिल्कुल। तो आदिल कहते हैं कि अब तुम क्या करोगी? तो राखी कहती है कि तुम्हें क्या लेना-देना? तो आदिल कहते हैं कि ऐसे बात करोगी तो… मेरी हो तुम, इधर आओ।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर का 68 साल की उम्र में निधन, Mamata Banerjee ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines