मशहूर एक्टर का 68 साल की उम्र में निधन, Mamata Banerjee ने जताया दुख

Partha Sarathi Deb Death: आज सुबह मशहूर वॉइस एक्टर मिनोरी टेराडा के निधन की खबर आई। इस खबर से अभी कोई ऊभरा भी नहीं था कि इंडस्ट्री को फिर से बड़ा झटका लगा है। फैंस से लेकर दिग्गज तक एक्टर के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Partha Sarathi Deb

image credit- News24

Partha Sarathi Deb Death: आज सुबह मशहूर वॉइस एक्टर मिनोरी टेराडा के निधन की खबर आई। इस खबर से अभी कोई ऊभरा भी नहीं था कि इंडस्ट्री को फिर से बड़ा झटका लगा है। मशहूर बंगाली एक्टर पार्थ सारथी देब का भी निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में पार्थ सारथी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस से लेकर दिग्गज तक एक्टर के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

लंबे टाइम से बीमार थे पार्थ

PTI की मानें तो फ्रॉईडे को 11:50 पर पार्थ सारथी का निधन हुआ। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। साथ ही बेहद दुखी होकर पार्थ सारथी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए भी आग्रह किया है। फैमिली की मानें तो पार्थ सारथी लंबे टाइम से बीमार चल रहे थे और वो सीओपीडी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते महीने उनकी हालत ज्यादा खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लास्ट वीक से उनकी हालात और भी खराब हो गई और उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। इसके बाद बीते दिन पार्थ का निधन हो गया।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने जताया दुख

पार्थ के निधन से ना सिर्फ परिवार और फैंस बल्कि इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। एक तरफ जहां लोग होली की खुशियां मना रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस तरह का दुख किसी के लिए भी सहन कर पाना बहुत दर्दनाक होता है। पार्थ के निधन पर ममता बनर्जी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि मशहूर और दिग्गज अभिनेता पार्थ के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका जाना हमारे लिए बहुत दुखद है। परिवार और करीबियों को मेरी संवेदनाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ