Rajinikanth Viral Video: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को साउथ ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में माना जाता है। एक्टर को इंडस्ट्री में वो सम्मान मिला है जो आज तक शायद किसी को भी नहीं मिला होगा। उनकी एक्टिंग के लोग इतने दीवाने हैं कि साउथ में रजनीकांत के मंदिर तक बने हुए हैं। लोगों के सिर पर रजनीकांत का भूत सवार रहता है और वो उन्हें इंसान नहीं भगवान की उपाधि देते हैं। जब भी रजनी की कोई फिल्म रिलीज होती है तो फैंस के लिए जश्न का माहौल बन जाता है। लेकिन अब लोग अपने इसे भगवान को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। जो रजनीकांत के फैंस हुआ करते थे वो लोग आज उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
वायरल वीडियो के कारण ट्रोल हुए रजनीकांत
लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि रजनीकांत भगवान से लोगों की नजरों में बुरे इंसान बन गए। एक्टर की इमेज रातों-रात इतनी खराब कैसे हो गई और अब सभी उनसे गुस्सा क्यों नजर आ रहे हैं। चलिए पता करते हैं कि आखिर अब हुआ क्या है और एक्टर से ऐसी कौन-सी गलती हो गई जिसके बाद उन्हें अब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, ये पूरा मामला उस वीडियो से शुरू हुआ जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस दौरान का है जब रजनीकांत अपने परिवार के साथ अंबानी के जश्न से लौट रहे थे। उस वक्त पैपराजी के सामने पोज देते हुए उनसे एक बड़ी गलती हो गई।
क्या है रजनीकांत की खता?
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर मीडिया को देख अपने परिवार के साथ आते हुए रुक जाते हैं और उन्हें पोज देते हैं। लेकिन तभी उनकी हाउस हेल्प भी उनके साथ खड़ी होती है जिसे इशारा कर रजनीकांत हटने के लिए कह देते हैं। उन्होंने जिस तरह से हाथों से इशारा कर अपनी हाउस हेल्प को इस वीडियो से हटाया है उसे देख अब लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। लोगों को एक्टर की ये हरकत पसंद नहीं आई और ऐसे में वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने इस वीडियो को देख लिखा है, ‘एक्टर्स सिर्फ अच्छे इंसान होने की एक्टिंग करते हैं लेकिन असल में?’ एक ने कहा, ‘रजनीकांत यह क्या है? मैं हैरान हूं, लोग जो सोचते हैं वो अलग हैं, लोग वास्तव में अलग हैं। भले ही यह फैमिली फोटो हो लेकिन किसी इंसान का सार्वजनिक रूप से हाथ हिलाना अपने आप में अलग लगता है।’
यह भी पढ़ें: Kiara Advani ने Don 3 के लिए ली अब तक की सबसे ज्यादा फीस? रकम सुन लगेगा 440 वोल्ट का झटका
रजनीकांत का वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
एक शख्स ने निराशा जताते हुए लिखा है, ‘मुझे महिला की गरिमा की चिंता है, उसे उसकी जगह दिखा दी गई। काश उसके पास भी वैसा ही धन होता तो उसे अपमानित महसूस न होता।’ तो एक फैन ने सवाल किया, ‘क्यों सर क्यों?’ एक यूजर ने कहा, इसलिए मैं इनकी मूवीज को टिकट लेकर नहीं देखता। ये लोग उस लायक नहीं है की मैं टिकट के पैसे देकर इन्हें देखूं। ये रियल हीरो थोड़े ही हैं, ये हमारे पेसो से अमीर और बड़े हुए। हम लोगों ने इन्हें बड़ा बनाया और ये हम लोगों को ही छोटी नजरों से देखते हैं।’ एक फैन ने गुस्से में कहा, ‘आपको अनफॉलो कर दिया है।’ तो किसी ने इसे एक्टर का ईगो बताया है। एक यूजर ने कहा है, ‘और लोग इनको भगवान मानते हैं… शर्मनाक।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines