Raj Kundra-Shilpa Shetty: बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने फेवरेट सितारों की शादी में कुछ ना कुछ खास करते हैं। जी हां, सितारों की शादी हो और कुछ खास ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस रकुल और जैकी की शादी हुई है। कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। वहीं, अब रकुल और जैकी की शादी से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के डांस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शिल्पा और राज ने किया डांस
विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो रकुल और जैकी की शादी का है। इस वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा मुंडया तो बचके रही गाने पर बेहद धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपल ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं, अब शिल्पा और राज के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने की शिल्पा की तारीफ
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि शिल्पा सच में बहुत ही शानदार डांसर है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपर डांस। तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह, मजा आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शिल्पा का डांस हमेशा ही बहुत शानदार होता है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर शिल्पा और राज के डांस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी सेलेब की शादी में बी-टाउन के किसी कपल ने डांस किया है। अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिल ही जाता है।
गोवा में हुई थी रकुल और जैकी की शादी
बता दें कि 21 फरवरी को रकुल और जैकी ने गोवा में बेहद शानदार तरीके से शादी की थी, जिसमें बी-टाउन की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं, कपल की शादी बेहद यूनिक तरह से हुई है। शादी के बाद रकुल और जैकी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Video: Suniel Shetty भूल गए आज होली है, कैमरे के सामने बोले- Happy Diwali
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
47 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
22 hrs agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
23 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
4 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines