Video: Suniel Shetty भूल गए आज होली है, कैमरे के सामने बोले- Happy Diwali

Suniel Shetty: कई बार ऐसा होता है कि सेलेब्स अपने ही किए की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ अब सुनील शेट्टी के साथ हुआ है। जी हां, इसकी वजह से अब उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

Suniel Shetty

Suniel Shetty, image credit- Google

विज्ञापन

Suniel Shetty: कई बार ऐसा होता है कि सेलेब्स अपने ही किए की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ अब सुनील शेट्टी के साथ हुआ है। जी हां, इसकी वजह से अब उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

सुनील ने विश किया ‘हैप्पी दिवाली’

हाल ही में विरल भयानी पर सुनील शेट्टी का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में सुनील, माधुरी दीक्षित के साथ नजर आते हैं। इस दौरान सुनील और माधुरी दोनों ही पैप्स को खूब पोज देते हैं और जमकर फोटोज खिचवाते हैं। हालांकि इस दौरान सुनील ने पैप्स को ‘हैप्पी दिवाली’ विश किया और ये भी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में आगे पैप्स कहते हैं कि हैप्पी होली सर, तो सुनील चौंकने वाला रिएक्शन देते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने लिए खूब मजे

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी न्यू ईयर। दूसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी दिवाली, ये क्या है? तीसरे यूजर ने लिखा कि आज होली है। एक अन्य ने लिखा कि ये क्या बोल गए? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी सितारे ने गलत त्योहार का नाम लिया है और विश किया हो? जी हां, इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, जिसकी वजह से सेलेब्स को शर्मिंदा होना पड़ा। वहीं, अगर आउटफिट की बात करें तो माधुरी और सुनील दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ