Radhika Merchant का प्री वेडिंग लुक Met Gala से दिखा इंस्पायर्ड, जानें देख क्या बोले लोग?

Radhika Merchant Cocktail Night Look: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की कॉकटेल पार्टी से तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। अंबानी परिवार की होने वाली बहू का इस फंक्शन में पहना हुआ गाउन अब चर्चा में है। ये ड्रेस मेट गाला लुक से इंस्पायर्ड हैं। ऐसे में अब सभी लोग राधिका और इस लुक को पहले कैरी कर चुकी अमेरिकन एक्ट्रेस में तुलना करते दिख रहे हैं।

Radhika Merchant Cocktail Night Look

राधिका मर्चेंट का कॉकटेल पार्टी लुक

Radhika Merchant Cocktail Night Look: राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन पर इस वक्त न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। यहां कौन पहुंचा, किसने क्या खाया से लेकर किसने क्या पहना  है छोटी-छोटी डिटेल्स पूरी दुनिया जानने के लिए बेकरार है। गुजरात के जामनगर में सितारों की महफिल जमी हुई है। साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री इस वक्त इकट्ठे होकर अंबानी शादी का जश्न मना रही है। सभी लोग खुशी के माहौल में झूमते दिख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक भी इन फंक्शन्स से वायरल हो रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा तो ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट के लुक को लेकर चल रही है।

चर्चा में राधिका मर्चेंट का आउटफिट

अंबानी खानदान की होने वाली बहू अपनी शादी और प्री-वेडिंग पर क्या पहनती हैं इसे लेकर फैंस के बीच काफी दिलचस्पी दिख रही है। कल कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। अपने इस फंक्शन में राधिका मर्चेंट ने वर्साचे गाउन पहना था। इस लुक में उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस आउटफिट में राधिका बेहद हसीन लग रही हैं। उनसे अपनी नजरें हटा पाना नामुमकिन हो गया है। राधिका मर्चेंट बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेसेस और सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। पहले ही उनकी पर्सनालिटी के लोग दीवाने हैं और जब फंक्शन उन्हीं की शादी का होगा तो उनका सबसे अच्छा लगना तो तय है।

मेट गाला साल 2022 में ब्लेक लाइवली ने पहना ऐसा ही गाउन

ऐसे में उनकी ये डिजाइनर ड्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन गई। इस गाउन में राधिका काफी एलिगेंट लग रही हैं। लेकिन एक चीज पर लोगों की नज़र पड़ गई। उनका ये लुक अमेरिकन एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली (Blake Lively) के मेट गाला लुक से इंस्पायर्ड लग रहा है। ब्लेक लाइवली ने कुछ ऐसा ही आउटफिट मेट गाला साल 2022 में पहना था। काफी हद तक राधिका का गाउन वैसा ही दिख रहा है। लेकिन दोनों में कुछ बारीक अंतर भी दिखाई दे रहे हैं। जैसे ब्लेक लाइवली ने इस आउटफिट के साथ ग्लव्स पहने थे जो राधिका ने नहीं पहने। दोनों की ज्वेलरी और हेयर स्टाइल भी एकदम अलग है। साथ ही ड्रेस का कलर भी डिफरेंट दिख रहा है। अब ये सब चीजें लोगों ने नोटिस कर ली हैं। अब वो ये नोटिस करने के बाद दोनों का लुक कंपेयर करते दिख रहे हैं।

ऐसे में एक शख्स ने लिखा है, राधिका बेहद एलिगेंट दिख रही हैं।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘वाह क्या ड्रेस है यार।’ किसी ने कहा, ‘कुछ भी हो लेकिन वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।’ अन्य यूजर बोला, ‘उसकी मुस्कान इतनी खूबसूरत है कि वह मुख्य आकर्षण है।’ वहीं, कुछ लोग इस ड्रेस की कीमत जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। तो कोई बोला, ‘राधिका वास्तव में एक खूबसूरत महिला हैं… यहां तक की उनके मूल्य भी बहुत खूबसूरत हैं।’ अब इस ड्रेस की और इसे पहनने वाली अंबानी परिवार की छोटी बहू की खूब तारीफ हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ