Oscar Awards 2024, Davine Joy Randolph: ‘ऑस्कर 2024’ यानी 96वें अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) के विनर्स के नाम अनाउंस कर दिए गए हैं। इस बार के अकादमी अवॉर्ड्स में जहां दिवंगत दिग्गजों को सम्मानित किया गया, तो वहीं जॉन सिना ने ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ के मंच पर बिना कपड़ो के एंट्री कर दी, जिससे सब हैरान रह गए। ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ में डवाइन जॉय रेन्डोल्फ भी इमोशनल हो गई और फूट-फूटकर रोने लगीं। आइए जानते हैं कि क्यों?
इमोशनल हुई डवाइन जॉय रेन्डोल्फ
दरअसल, हाल ही में आयोजित हुए 96वें अकादमी अवॉर्ड्स में डवाइन जॉय रेन्डोल्फ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। बता दें कि अभिनेत्री डवाइन जॉय रेन्डोल्फ को ये पहला अकादमी अवॉर्ड् मिला है, जिसको मिलने के बाद वो इमोशनल हो गई और अपने आंसू नहीं रोक पाई। 11 साल से डवाइन फिल्मों में काम कर रही है और इतने सालों के करियर में पहली बार ये सम्मान मिलने पर वो बेहद भावुक थी और इस दौरान उन्होंने एक इमोशनल स्पीच भी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों ये करियर चुना और किसने इसके लिए उन्हें प्रेरित किया।
मैं सिंगर बनने आई थीं- डवाइन
96वें अकादमी अवॉर्ड्स में डवाइन जॉय रेन्डोल्फ ने कहा कि मैंने अपनी मां की वजह से इस करियर को चुना है। हालांकि मैं इसे कभी नहीं करना चाहती थी और मैं एक सिंगर बनने आई थी, लेकिन अपनी मां के लिए मैंने ये किया। मुझे याद है मेरी मां ने जब मुझे कहा था कि रोड़ के उस पार वो थिएटर में तुम्हारे लिए कुछ खास है। इसके लिए मैं मेरी मां को थैंक्स करती हूं। मैंने हमेशा दूसरों की तरह बनने की कोशिश की है, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं जैसी हूं बहुत बेहतर हूं। वहीं, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
गोल्डन ग्लोब्स में जीता था अवॉर्ड
बता दें कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अकादमी अवॉर्ड जीतने से पहले डवाइन जॉय रेन्डोल्फ ने गोल्डन ग्लोब्स में मोशन पिक्चर में बेस्ट सहायक एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस दौरान भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
यह भी पढ़ें- Nitin Desai कौन? जिन्हें Oscars 2024 में दी गई श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines