Nitin Desai कौन? जिन्हें Oscars 2024 में दी गई श्रद्धांजलि

Oscar Awards 2024, Nitin Desai: ‘ऑस्कर 2024’ में मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को याद किया गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 96वें अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) का ये वीडियो हर भारतवासी का दिल जीत रहा है।

Oscar 2024

Oscar 2024

विज्ञापन

Oscar Awards 2024, Nitin Desai: एक ऐसा अवॉर्ड, जिसके लिए हर एक स्टार कड़ी मेहनत करता है। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और बड़े अवॉर्ड्स यानी 96वें अकादमी अवॉर्ड्स (96th Academy Awards) के विनर्स की लिस्ट भी आ गई है। इस बार कई फिल्मों का दबदबा रहा और अपने नाम कई अवॉर्ड किए। ‘ऑस्कर 2024’ में कुछ ऐसा हुआ, जिससे हर एक भारतीय फिर से गौरवान्वित हो उठा और शायद भावुक भी। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?

नितिन देसाई को किया गया याद

दरअसल, ‘ऑस्कर 2024’ के मंच पर एक वीडियो प्ले किया गया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। वायरल हो रहे वीडियो में नितिन देसाई का पूरा नाम नितिन चंद्रकांत देसाई नजर आ रहा है। वीडियो में नितिन की एक क्लिप भी नजर आ रही है और उनकी एक फोटो भी। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में नितिन देसाई के अहम योगदान के लिए ऑस्कर ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

विज्ञापन

कई दिवंगत दिग्गजों को किया गया सम्मानित 

नितिन देसाई ही नहीं बल्कि ‘ऑस्कर 2024’ में कई दिवंगत दिग्गजों को सम्मानित किया गया है। इसमें नितिन देसाई के अलावा ली सुन क्युन, हैरी बेलाफोनेट, टीना टर्नर, फ्रेंड्स स्टार मैथ्यू पेरी, जूलियन सैंड्स, कार्ल वेदर्स, ट्रीट विलियम्स, बर्ट यंग, एक्ट्रेस चिता रिवेरा, एक्टर रेयान ओ’नील, मेलिंडा डिलन, नॉर्मन ज्विसन, पाइपर लॉरी और भी कई लोगों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

कौन थे नितिन देसाई?

नितिन देसाई, जिनका पूरा नाम नितिन चंद्रकात देसाई था एक जाने-माने भारतीय आर्ट डायरेक्टर, प्रोडक्शन डिजाइनर और फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर थे। वो अपने काम से हमेशा लोगों के दिल में उतर जाते थे। बीते साल 2 अगस्त 2023 को 57 साल की उम्र में नितिन ने दुनिया को अलिवदा कह दिया था। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी, जिसमें लगान (2001), प्रेम रतन धन पायो (2015), हम दिल दे चुके सनम (1999), जोधा अकबर (2008) जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने बेहतर काम के लिए उन्हें कई बार अवॉर्ड्स भी मिले। उन्होंने 4 बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। इतना ही बल्कि 3 बार फिल्मफेयर भी उन्होंने जीता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ