Nivetha Pethuraj: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी आग की तरह फैल जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज को लेकर कुछ अफवाहें सामने आ रही हैं, जिन पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और निवेथा पेथुराज ने इस पर क्या कहा?
निवेथा पेथुराज ने ‘खूब पैसा खर्च’ करने की खबरों का किया खंडन
दरअसल, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज के लिए दुबई में आलीशान घर खरीदा है। सामने आई रिपोर्ट में कहा गया कि एक्ट्रेस पर खूब पैसा खर्च किया जा रहा है। वहीं, अब इन खबरों पर खुद निवेथा ने चुप्पी तोड़ी है। जी हां, इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए निवेथा ने कहा कि मैं और मेरी फैमिली सदमे में हैं। प्लीज इस तरह की झठी खबरें फैलाने से पहले सोच लें।
Nivetha Pethuraj
किसी लड़की की जिंदगी…
अभिनेत्री ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर सामने आई ‘मुझ पर खूब पैसा खर्च करने’ वाली खबरें झूठी हैं। मैं अब तक सिर्फ इसलिए चुप थी, क्योंकि मुझे लग रहा था कि जो भी ये कर रहे हैं उन लोगों में थोड़ी तो इंसानियत होगी कि किसी लड़की की जिंदगी को बिना सोचे-समझे बर्बाद ना करें और ऐसा करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। बीते कुछ दिनों से ना सिर्फ मैं बल्कि मेरी फैमिली बहुत स्ट्रेस में है।
मैं एक अच्छे परिवार से आती हूं- निवेथा
निवेथा ने आगे लिखा कि मैंने हमेशा अपने काम को बहुत ईमानदारी के साथ किया है। मैं एक अच्छे परिवार से आती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी फैमिली 20 साल से ज्यादा टाइम से दुबई में रह रही है और अभी भी वहीं रहती है। इतना ही नहीं बल्कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए खुद को कास्ट करने के लिए किसी से नहीं कहा। मैं 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हूं और मुझे कभी पैसों या काम का लालच नहीं रहा और ना रहेगा।
कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती
वायरल हो रही झूठी खबरों पर निवेथा कहती हैं कि मैं इन खबरों की पुष्टि कर सकती हूं और साबित कर सकती हूं कि ये सब झूठ है। निवेथा ने कहा कि हम साल 2002 से दुबई में किराए के घर में रह रहे हैं। मैं बहुत ही सिंपल हूं और मैंने लाइफ में कई चीजों का सामना किया है। झूठी अफवाहों पर एक्ट्रेस ने कहा कि इन पर वो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती।
क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर सवुक्कू शंकर नाम के एक यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सवुक्कू शंकर ने दावा किया कि तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज के लिए दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया से क्यों दूर रहती हैं Amitabh Bachchan की वाइफ? Jaya Bachchan ने खुद बताई वजह
संबंधित खबरें
Tiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
3 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
13 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
14 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
14 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
14 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
14 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
55 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
86 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
207 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines