हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Are You Kidding Me... ऐसा क्यों बोले Priyanka Chopra के पति Nick Jonas?

Priyanka Chopra-Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने उनसे कहा कि Are You Kidding Me… आइए जानते हैं कि आखिर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को ऐसा क्यों कहा है?

विज्ञापन
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra-Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। एक्ट्रेस की कई लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने उनसे कहा कि Are You Kidding Me… आइए जानते हैं कि आखिर निक ने प्रियंका को ऐसा क्यों कहा है?

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटोज

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। ये फोटोज ईशा अंबानी (Isha Ambani) की रोमन होली पार्टी की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई थीं। बता दें कि एक्ट्रेस एक ज्वेलरी ब्रांड के स्टोर लॉन्च के भारत आई हुई हैं। वहीं, अब रोमन होली पार्टी से एक्ट्रेस ने अपने लुक की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर ना सिर्फ यूजर्स बल्कि देसी गर्ल के पति भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए और उन्होंने लिखा कि डियर गॉड… इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की।

निक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी की शेयर

निक ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के हालिया लुक की फोटो शेयर की और लिखा कि ‘आर यू किडिंग मी…’, जैसे ही निक का ये रिएक्शन आया तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। निक के कमेंट से साफ है कि वो अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब निक ने सोशल मीडिया पर देसी गर्ल की तारीफ की हो। जी हां इसके पहले भी निक कई बार अपनी पत्नी की इंटरनेट पर तारीफ कर चुके हैं।

हाल ही में इंडिया आई हैं PC

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया आई थीं। एयरपोर्ट से एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया था। बताते चलें कि शादी के बाद एक्ट्रेस अपने पति के साथ लॉस एंजलिस में रहने लगीं। हालांकि प्रियंका अक्सर इंडिया आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनके पति निक जोनस भी इंडिया आए थे और उन्होंने भी खूब लाइमलाइट लूटी थी।

यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में मुस्कुराते नजर आए Elvish Yadav, वीडियो आया सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें