पुलिस कस्टडी में मुस्कुराते नजर आए Elvish Yadav, वीडियो आया सामने

Elvish Yadav: एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वो स्माइल करते दिखे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उन पर इसका कोई असर ही नहीं हुआ और उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं है।

Elvish Yadav

Elvish Yadav

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार सांपों के जहर मामले में एल्विश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इसका एल्विश पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। जी हां, हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि पुलिस कस्टडी से यूट्यूबर का वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश यादव बेहद आराम से स्माइल करते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उन पर इसका कोई असर ही नहीं हुआ और उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं है।

विज्ञापन

स्माइल करते दिखे एल्विश

दरअसल, एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर मामले में अरेस्ट किया है। संडे को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया और फिर अरेस्ट किया। अब इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भले ही एल्विश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, लेकिन उन्हें देखकर लग रहा है कि जैसे कुछ हुआ ही ना हो और वो बड़े आराम से स्माइल कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

जैसे ही एल्विश का ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि क्या कोई मुझे बताएगा कि आखिर चल क्या रहा है? Systummmm Hang ?? दूसरे यूजर ने एक्स पर लिखा कि ये कस्टडी में है, लेकिन स्टेटमेंट आने तक इंतजार करो गाइज। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये एक नार्मल सी पूछताछ है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एल्विश के इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ