Nayanthara Instagram Post: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आ चुकीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी जिसे देखकर कयास लगाए जाने लगे कि नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाह तक आने लगी लेकिन अब नयनतारा ने तलाक की इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
नयनतारा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विग्नेश शिवन संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। वहीं फैंस भी दोनों को साथ में देखकर राहत की सांस ले रहे हैं और दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देखकर खुश हो रहे हैं।
एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखा कपल
तस्वीरों को शेयर करते हुए ‘पठान’ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लव इमोजी ड्रॉप की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नयनतारा ब्लैक कलर के पैंटसूट में बॉस लेडी वाला लुक दे रही हैं। वहीं विग्नेश ने रेड कलर की स्वेटशर्ट और जींस के साथ कैजुअल लुक कैरी किया हुआ है। दोनों तस्वीर में एक साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant की सौतन बनने पर सोमी खान ने तोड़ी चुप्पी, आदिल से शादी करने का कारण बताया
फैंस ने किया रिएक्ट
नयनतारा और विग्नेश की इस क्यूट बॉन्डिंग को देखने के बाद फैंस भी कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी कपल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी प्यारी जोड़ी है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं।’
छुटि्टयां एन्जॉय कर रहा कपल
आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश शिवन इन दिनों काम से दूर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पति संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तलाक की अफवाह पर फुल स्टॉप लगा दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही नयनतारा ने पति विग्नेश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था जिसके बाद से ही उनकी शादीशुदा लाइफ में परेशानी की अफवाह उड़ने लगी। वहीं एक्ट्रेस की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने भी फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि अब दोनों की प्यार भरी तस्वीरें देखने के बाद फैंस भी राहत की सांस ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines