Miss World, Sini Shetty: अब बस कुछ घंटे और इंतजार खत्म… जी हां, कुछ ही घंटो में एक बार फिर से भारत की धरती पर ‘विश्व सुंदरी’ को चुना जाएगा। भले ही कई देशों की हसीनाएं इस ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनी हैं, लेकिन ताज तो किसी एक के सिर ही सजेगा। अब हर कोई उस खास पल का इंतजार कर रहा है, जब ‘मिस वर्ल्ड’ की लिस्ट में एक और ‘विश्व सुंदरी’ का नाम जुड़ जाएगा।
किसके सिर सजेगा 71वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का ताज?
भारत की ओर से इस बार सिनी शेट्टी इस पेजेंट का हिस्सा बनी हैं। देशवासियों को उम्मीद है कि सिनी शेट्टी अपने देश का नाम रोशन करेंगी और एक बार फिर से भारत की हसीना ‘विश्व सुंदरी’ बनकर देश के सामने आएंगी। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि 71वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का ताज किसके सिर सजेगा?
News24 के कैमरे के सामने बोलीं थी सिनी शेट्टी
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड में एंट्री करने को लेकर सिनी शेट्टी का क्या कहना है? दरअसल, बीते साल ‘मिस वर्ल्ड’ की कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी जब News24 के न्यूजरूम में मौजूद थी, तब उनसे सवाल किया गया था कि अगर उन्हें चांस मिलता है, तो क्या वो बॉलीवुड में एंट्री करेंगी? इस पर सिनी ने जवाब दिया था कि मुझे लगता है कि आप एक इंडियन किड की तरह ग्रो करते हो, तब आप बॉलीवुड के पीछे मरते हो। रग-रग में बसा है तुम्हारे… बॉलीवुड।
ये है सिनी शेट्टी का पसंदीदा सॉन्ग
सिनी ने कहा कि वो बचपन से ही माधुरी, श्रीदेवी, ऐश्वर्या और प्रियंका के गानों पर डांस कर रही हैं और एक डांसर होने की वजह से उन्हें लगता है कि ये मौका मिलेगा तो वो इसे क्यों नहीं करेंगी। इसके साथ ही सिनी ने अपना फेवरेट सॉन्ग भी News24 के कैमरे के सामने बताया और गुनगुनाया भी। जी हां, सिनी का फेवरेट सॉन्ग है… जिया जले…
यह भी पढ़ें- एक Miss World ऐसी भी… बॉयफ्रेंड को नहीं था पसंद , तो सिर्फ 18 घंटे में ही हसीना ने लौटाया ताज
पोप ने भी जिसे माना ‘पाप’… उस Miss World के इतिहास के कितने सच जानते हैं आप?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
21 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
22 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
22 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines