पोप ने भी ज‍िसे माना 'पाप'... उस Miss World के इतिहास के कितने सच जानते हैं आप?

Miss World: दुनियाभर के तमाम देशों की हसीनाएं हुस्न का जलवा दिखाने के लिए तैयार है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ये ताज किसके सिर सजता है। 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही है।

Miss World

Miss World, image credit- News24

Miss World: एक ऐसी इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता, जिसका ग्लैमर पूरे विश्व में फैला हुआ है। दुनियाभर के तमाम देशों की हसीनाएं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनती हैं और अपना जलवा दिखाती हैं। भले ही आज के टाइम में मिस वर्ल्ड का ये कॉम्पिटिशन बेहद पॉपुलैरिटी हासिल कर चुका हो। आज के टाइम में इस प्रतियोगिता के किस्से हर जगह होते हों, लेकिन जब से ये शुरू हुआ है तब से इसका विवादों से नाता रहा है और रहे भी क्यों ना?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड का विवादों से पुराना है नाता

जी हां, एक ऐसा ग्लैमर, जिसका नाम तो मिस वर्ल्ड है, लेकिन जितना पॉपुलर इसका नाम है उतना ही पॉपुलर इसका इतिहास भी है। साल 1951 में शुरू हुआ था मिस वर्ल्ड का सफर, जो आज भी बेहद पॉपुलैरिटी से चल रहा है, लेकिन विवादों से इसका नाता पहले से ही रहा है। एरिक मॉर्ले ने एक ऐसे कॉम्पिटिशन के बारे में सोचा, जहां पर दुनिया की तमाम हसीनाएं बिकिनी में आएं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

दुनियाभर में हुई आलोचना

जब पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो इसमें करीब हुस्न की 30 मल्लिकाओं ने हिस्सा लिया। चूंकि मामला बिकिनी से जुड़ा था तो इसका दुनियाभर में मशहूर होना तो लाजमी था। उस दौरान इस कॉम्पिटिशन को नाम मिला ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता’, जो आज भी इसी नाम से पॉपुलर है। भले ही आज भी मिस वर्ल्ड कितना भी पॉपुलर क्यों ना हो? लेकिन उस टाइम भी महिलाओं को दुनियाभर के सामने बिकिनी पर दिखाने के लिए इसकी आलोचना की गई। इतना ही नहीं बल्कि पोप ने भी इसे गलत ठहरा दिया, लेकिन फिर भी इसने लोकप्रियता पा ली।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

समय के साथ बढ़ी मिस वर्ल्ड की पॉपुलैरिटी

60 के दशक में इस कॉम्पिटिशन को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उस समय भी मुद्दा उठा कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं को एक सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में दिखाया जा रहा है और 1970 आते-आते एक महिला समूह ने तो इस कॉम्पिटिशन के इवेंट में जाकर बमबारी कर दी। अचानक हुए हादसे से हर कोई सहम गया और इस घटना में एक-दो नहीं बल्कि कई लोगों की जान बमुश्किल बचीं, लेकिन जैसे-जैसे इस कॉम्पिटिशन को लेकर विवाद बढ़ रहा था। वैसे-वैसे इसकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SheThePeopleNEWS (@shethepeoplenews)

एक ऐसा भी टाइम आया…

मिस वर्ल्ड का विवाद यहीं आकर नहीं रुका बल्कि एक टाइम ऐसा भी आया जब हसीनाओं ने इस कॉम्पिटिशन को तो जीत लिया, लेकिन लंबे टाइम तक इस जीत को अपने नाम ना रख सकीं। जी हां, साल 1973 में मार्जरी वैलेस नाम की एक अमेरिकी महिला ने इस खिताब को अपने नाम किया और वो ऐसा करने वाली पहली अमेरिकी महिला बन गईं, लेकिन लंबे टाइम तक वैलेस इस ताज को अपने सिर ना सजा सकीं और उनसे इसे छीन लिया गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

छीन गया मिस वर्ल्ड का टाइटल

दरअसल, मार्जरी वैलेस को लेकर कहा गया कि कई पुरुषों के साथ वैलेस की बेहद अजीब हरकतें समाने आई हैं। इतना ही नहीं बल्कि उस दौरान कहा गया कि एक फुटबॉलर के साथ वैलेस के किसिंग सीन भी अखबार में आए हैं और इसके बाद मार्जरी वैलेस से मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया। मार्जरी वैलेस जैसे पहली अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था। वैसे ही वो पहली महिला भी बन गई थीं, जिनसे इस टाइटल को छीन लिया गया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

मां बन चुकी महिलाएं नहीं लेगीं हिस्सा

इसके बाद मिस वर्ल्ड का खिताब इंग्लैंड की हेलेन मॉर्गन को मिला, लेकिन उनकी भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और महज चार दिन में ही हेलेन से इस खिताब को छीन लिया गया। दरअसल, हेलेन मॉर्गन से इस टाइटल को छीनने की वजह बताई गई कि वो पहले से तलाकशुदा है। साथ ही हेलेन एक बच्चे की मां भी हैं। इस घटना के बाद से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को लेकर खास नियम बनाया गया कि इस कॉम्पिटिशन में शादीशुदा महिलाएं या मां बन चुकी महिलाएं भाग नहीं लें सकेंगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

लौटा दिया मिस वर्ल्ड का खिताब

इतना ही नहीं बल्कि एक ऐसी भी मिस वर्ल्ड रही हैं, जिनसे कुछ ही घंटों में इस टाइटल को वापस ले लिया गया था। जी हां, जर्मनी की जैब्रीला बर्म सबसे कम अवधि वाली मिस वर्ल्ड बनीं। जब जैब्रीला को इस खिताब से नवाजा गया तो उन्होंने महज 18 घंटे में ही इसे वापस लौटा दिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

सिनी शेट्टी भारत की ओर से कर रहीं 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता को रिप्रजेंट

दुनियाभर में मशहूर मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में विदेशों की हसीनाएं ही नहीं बल्कि भारत की सुंदरियां भी शामिल हैं। जी हां, इस लिस्ट में रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर जैसे नाम शामिल हैं। इस बार इंडिया में इस पेजेंट का आगाज हुआ है और दुनियाभर की तमाम हसीनाएं अपना जलवा दिखाने के लिए भारतीय जमीं पर हैं। 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में भारत की ओर से सिनी शेट्टी शामिल हुई हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ