Miss World, Eric Morley: 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) के फाइनल में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि इस बार विश्व सुंदरी का खिताब किसके नाम होगा? इस बार पूरे 28 साल बाद भारत के पास मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट की मेजबानी का खास मौका है, लेकिन एक ऐसा कॉम्पिटिशन जिसमें महिलाओं को बिकिनी पहनने के लिए कहा गया, कहां से आया ये आइडिया?
वक्त के साथ हुए बदलाव
वक्त के साथ इसमें कई बदलाव भी हुए हैं, लेकिन जब इसकी शुरुआत हुई तो मंच पर हसीनाएं बिकिनी पहनकर उतरीं। कुछ लोगों को तो इसके बारे में पता है, लेकिन आज भी बहुत सारे लोग इसके पीछे की वजह नहीं जानते? तो आइए आपको बताते हैं…
‘मिस वर्ल्ड’
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि Eric Morley, जो अनाथ थे, उनकी इच्छा थी कि महिलाएं बिकिनी में आएं। इस ख्वाहिश को पूरी करने के लिए Eric Morley ने मिस वर्ल्ड की शुरुआत की थी। दरअसल, साल 1945 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले Eric Morley ने कमीशन देकर स्कॉटलैंड में एक शो को मैनेज करना शुरू किया। फिर साल 1949 में उन्होंने बीबीसी टेलीविजन पर ‘कम डांसिंग’ शो के जरिए बॉलरूम डासिंग को इंट्रोड्यूस किया। इसके बाद Morley ने समुद्र तट पर एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन Mecca डांस हॉल में इसे आयोजित कराया और इसे नेशनल ब्यूटी प्रतियोगिता में बदला। साल 1951 में ‘मिस फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन’ शुरू हुआ और तब मीडिया ने Mecca हॉल में आयोजित हुए इस कॉम्पिटिशन को नाम दिया ‘मिस वर्ल्ड’। इसके बाद इसे वार्षिक कॉम्पिटिशन में बदला गया।
विवादों से ‘मिस वर्ल्ड’ का पुराना नाता
हालांकि मिस वर्ल्ड के बिकिनी वाले मुद्दे पर खूब बवाल हुआ और इसको विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद इस कॉम्पिटिशन में बिकिनी की जगह वन-पीस और बाथिंग सूट ने ली। इतना ही नहीं बल्कि वक्त के साथ इसमें कई बदलाव किए गए। बता दें कि ना सिर्फ बिकिनी बल्कि मिस वर्ल्ड का विवादों से पुराना नाता रहा है।
मशहूर टीवी होस्ट
एक अनाथ शख्स, जिसने महिलाओं को बिकिनी में देखने की इच्छा जाहिर की। मिस वर्ल्ड की शुरुआत करने वाले Eric Morley ना सिर्फ मिस वर्ल्ड पेजेंट के संस्थापक थे बल्कि वो अंग्रेजी टेलीविजन के एक शानदार होस्ट भी रहे। अब Eric Morley की वाइफ इस कॉम्पिटिशन की प्रमुख हैं और उनके बेटे स्टीव डगलस इस पेजेंट के प्रेजेंटर।
यह भी पढ़ें- पोप ने भी जिसे माना ‘पाप’… उस Miss World के इतिहास के कितने सच जानते हैं आप?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
18 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines