Melissa Viviane Jefferson, Lizzo: मशहूर अमेरिकी रैपर और सिंगर मेलिसा विवियन जेफरसन, जिन्हें प्रोफेशनली ‘लिज्जो’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। जी हां, अपने हालिया पोस्ट में सिंगर ने इस बात का खुलासा किया है कि अब वो थक चुकी हैं और अब वो और नहीं झेल सकती इसलिए वो अब इंडस्ट्री में नहीं रहना चाहतीं। आइए आपको बताते हैं कि सिंगर ने अपने पोस्ट में क्या कहा है और उन्होंने किस चीज से परेशान होकर म्यूजिक इंडस्ट्री से मुंह मोड़ लिया है?
इंस्टाग्राम पर लिज्जो ने दी जानकारी
मेलिसा विवियन यानी लिज्जो ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सिंगर ने खुलासा कि अब वो म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। जी हां, अपने पोस्ट में लिज्जो ने लिखा कि मैं अपनी लाइफ को लेकर इंटरनेट पर किसी के द्वारा ट्रोल किए जाने को लेकर थक गई हूं।
मेरे बारे में झूठी बातें बोली गई- लिज्जो
मेरी सिर्फ यही इच्छा है कि मैं सिर्फ म्यूजिक बनाऊं और लोगों को खुश करूं। मैंने दुनिया को जिस तरह के देखा है मैं बस उसे और बेहतर करने में मदद करना चाहती हूं, लेकिन अब मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया नहीं चाहती कि ऐसा हो। मेरे बारे में जो भी झूठी बातें कही जाती हैं मैं उनका विरोध करती हूं।
Melissa Viviane Jefferson
बार-बार मजाक बनाया गया- लिज्जो
इसके आगे लिज्जो ने लिखा कि मैं कैसी दिखती हूं, इसको लेकर भी लोगों को परेशानी है और इसके लिए मेरा बार-बार मजाक भी बनाया जाता है, जो लोग मुझे जानते भी नहीं हैं, वो भी मेरे बारे में भला-बुरा कहते हैं और मेरी बेईज्जती करते हैं। मैंने अपनी बेइज्जती के लिए साइन अप नहीं किया था। हालांकि अब मैं इसे छोड़ना चाहती हूं… I QUIT
यूजर्स ने बढ़ाया सिंगर का हौसला
सिंगर के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि इंटरनेट रियल लाइफ नहीं है। हम आपके साथ हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आप परेशान नहीं हो, जिसे जो कहना है, कहने दो। एक और यूजर ने कहा कि आप बहुत स्पेशल हैं। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स लिज्जो का हौसला बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मेरी जिंदगी के पांच साल बर्बाद हो गए…’, Honey Singh ने ऐसा क्यों कहा?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines