फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों शादी की सीजन चल रहा है। पिछले महीने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) का नाम भी जुड़ गया है। वह आज 12 मार्च को जयपुर में बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल (Rakshit Kejriwal) से शादी करने जा रही हैं। इस बीच मीरा चोपड़ा के होने वाले पति रक्षित के बारे में जानने के लिए फैंस भी बेताब हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो जिनके प्यार में मीरा दीवानी हो चुकी हैं।
कौन हैं रक्षित केजरीवाल
एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के होने वाले पति रक्षित केजरीवाल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने कोलंबिया एजुकेशन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और स्ट्रेटजी में MBA किया हुआ है। साल 2015 में रक्षित केजरीवाल ने अपनी SLAY Coffee कंपनी खोली। वह इस कंपनी के को-फाउंडर हैं। इसके अलावा साल 2017 में वह Edyoo कंपनी के सीईओ बने। रक्षित केजरीवाल बिजनेसमैन होने के साथ ही स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स को मोटिवेट करने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant की सौतन बनने पर सोमी खान ने तोड़ी चुप्पी, आदिल से शादी करने का कारण बताया
तीन साल से कर रहे डेट
40 साल के हो चुके रक्षित केजरीवाल सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर उनके 186 के करीब फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज यह कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों राजस्थान के जयपुर में शादी करेंगे।
मेहंदी की तस्वीरें हुईं वायरल
आपको बता दें कि बीते दिन मीरा चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने बेहद की खास अंदाज में मेहंदी लगवाई है, जिसमें उन्होंने शिव और पार्वती मंत्र भी लिखवाया हुआ है। इसके अलावा संगीत फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि मीरा चोपड़ा की शादी की शादी में खास लोग ही शामिल होंगे। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से सिर्फ अपने खास दोस्तों को इनवाइट किया है।
प्रियंका चोपड़ा क्यों नहीं होंगी शामिल?
मीरा चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी आज होगी, जबकि एक्ट्रेस शाम को रक्षित केजरीवाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। हालांकि उनकी शादी में बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होंगी। दरअसल, एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ फिलहाल अमेरिका में हैं। हालांकि चोपड़ा परिवार के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। वहीं मीरा, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के भी काफी करीब हैं। ऐसे में मधु चोपड़ा खास दिन पर मीरा को आशीर्वाद देने के लिए शादी में शामिल हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines