Medha Shankr: आज के समय में अभिनेत्री मेधा शंकर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री का काम लोगों को बेहद पसंद आता है और फैंस उनकी खूब तारीफ भी करते हैं। हाल ही में मेधा शंकर ने करियर में आई चुनौतियों पर बात की और बताया कि उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या-क्या कहा है?
मेधा शंकर ने करियर में आई चुनौतियों पर की बात
करियर में आई चुनौतियों के बारे में बात करते हुए मेधा शंकर ने बताया कि ये बिल्कुल भी आसान नहीं था और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब वो मुंबई में थी तो वो टूट-सी गई थीं और ये साल 2020 था, जब दुनिया में कोरोनाकाल शुरू हुआ और लोगों ने इस परेशानी का सामना किया। हालांकि ये साल मेरे लिए और भी मुश्किल था क्योंकि मैं पूरी तरह से टूट चुकी थी और मेरे अकाउंट में बस 257 रुपये थे।
ग्लैमर, ब्यूटी या फिर अटेंशन…
मेधा शंकर ने आगे कहा कि मैंने ग्लैमर, ब्यूटी या फिर अटेंशन के लिए इस प्रोफेशन को नहीं चुना है। इन सब चीजों में लिए मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी बल्कि मैं इसलिए एक्ट्रेस बनना चाहती थी क्योंकि मैं इससे बेहद गहरा प्यार करती हूं। मैं जानती हूं कि एक्टिंग ही मेरे लिए सब कुछ है। सिर्फ मेधा शंकर ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में और भी कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपना करियर बनाने के लिए बेहद मेहनत की है या फिर कई चुनौतियों का सामना किया है।
मेहनत ही इंसान को निखारती है
कोई भी इंसान हो उसे खुद को साबित करने के लिए बेहद लग्न से अपना काम करना पड़ता है और ये सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की बात नहीं है। आप किसी भी प्रोफेशन में काम करें अगर आपने मेहनत नहीं कि तो आप नहीं चल पाएंगे। हां, अगर आप मेहनत करते हैं, तो आपका काम बोलता है और फिर यही मेहनत आपको सफलता की सीढ़ियों पर लेकर जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या Anjali Arora बनीं Elvish Yadav के जेल जाने की वजह? ‘कच्चा बादाम’ गर्ल पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 hrs ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
1 day agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
1 day agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
1 day agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
4 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
41 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
73 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
193 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
215 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines