Soical Media Star Viral Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये कोई ऐसा- वैसा वीडियो नहीं है बल्कि एक मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर और रियलिटी शोज की क्वीन का वीडियो है। लेकिन इसे देखने के बाद आप उस लड़की को पहचान जाएं ये मुमकिन नहीं है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रही लड़की वैसे तो काफी फेमस है और आज वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं लेकिन इस वीडियो में उनका चेहरा बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहा क्योंकि ये वीडियो काफी पुराना है।
मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर का वीडियो वायरल
ऐसे में इस सोशल मीडिया क्रिएटर का चेहरा बिल्कुल बदल गया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि ये लड़की आखिर है तो है कौन? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपकी मुश्किल दूर करने के लिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। ये लड़की बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) से घर-घर में मशहूर हो चुकी है। इसके अलावा हाल ही में उन्हें सेलिब्रिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा‘ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में देखा गया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कौन हैं?
कौन है आखिर ये लड़की?
अभी भी अगर आप कंफ्यूज हैं तो बता दें इस लड़की को उसके चुलबुले अंदाज और फ्लर्ट करने के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर लोग उनका नाम अक्सर फुकरा इंसान से जोड़ देते हैं। अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि यहां किसकी बात हो रही है। ये लड़की कोई और नहीं मनीषा रानी (Manisha Rani) हैं। उनका चेहरा कुछ साल में इतना बदल गया है कि इस वीडियो में वो जरा भी पहचान में नहीं आ रहीं। शादी में खाना एन्जॉय कर रही ये लड़की सच में मनीषा रानी ही हैं। अब इसे देख फैंस भी चौंक गए हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary बनने वाली हैं Ankit Gupta की दुल्हनिया? पोस्ट ने मचाई सनसनी
हाल ही में जीता है शो
बता दें, मनीषा रानी ने अभी-अभी ‘झलक दिखला जा’ की ट्रॉफी जीती है। उससे पहले उन्होंने बिग बॉस से अपने फैंस का दिल जीत लिया था। इस शो में उनकी मासूमियत देख सभी दिल हार बैठे थे। इसलिए मनीषा इतनी आसानी से बड़े-बड़े स्टार्स को पछाड़ ये शो जीतने में कामयाब हो गई हैं। दूसरी तरफ अब फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी को मनीषा का ये क्यूट लुक काफी पसंद आ रहा है। इसमें वो काफी चब्बी लग रही हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines