---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

Priyanka Chahar Choudhary बनने वाली हैं Ankit Gupta की दुल्हनिया? पोस्ट ने मचाई सनसनी

Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Wedding: प्रियंका चहर चौधरी की शादी की रूमर्स उड़ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपने बेस्टफ्रेंड और एक्टर अंकित गुप्ता से इस साल शादी करने वाली हैं। इन दोनों की शादी की खबरें सुन फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। अब इस खबर पर प्रियंका का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने पोस्ट कर सभी को सच बता दिया है।

---विज्ञापन---

Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Wedding: टीवी के पॉपुलर रूमर्ड कपल को लेकर एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के दो पॉपुलर कंटेस्टेंट जिनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी अब वो बाहर दुनिया में भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। उडारियां (Udaariyan) फेम अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की शादी की खबरें अब बज्ज क्रिएट कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं।

क्या अंकित से शादी करने वाली हैं प्रियंका?

इतना ही नहीं इन दोनों की शादी कब होगी अब इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये दोनों शादी करने जा रहे हैं और अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। सुनने में तो ये भी आया है कि इनकी शादी इसी साल होगी। वैसे इससे पहले बिग बॉस में प्रियंका ने कहा था कि अंकित शादी नहीं करना चाहते हैं, वो किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन अब लगता है अंकित का इदारा बदल गया है और वो प्रियंका से शादी करने के लिए रेडी हो गए हैं। अब इन दोनों बेस्ट फ्रेंड का रिश्ता जन्मों-जन्मों का हो जाएगा।

---विज्ञापन---
Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Wedding

प्रियंका चहर चौधरी ने पोस्ट शेयर कर बताया सच

कब होगी शादी?

वैसे भी इन दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। एक जहां हो दूसरा अपने आप वहीं पहुंच जाता है। फैंस को भी इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद है और सभी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इन दोनों की शादी हो जाए। ऐसे में अब इन दोनों के फैंस ये खबर पढ़कर काफी खुश होंगे। इसी बीच अब प्रियंका चहर चौधरी का भी अपनी शादी की रूमर्स पर रिएक्शन सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने आखिरकार इन रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इन खबरों की सच्चाई बता दी है। एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस को भी झटका लगेगा क्योंकि वो ये एक्सपेक्ट नहीं कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: MC Stan ने फैंस को दी चेतावनी, क्यों बोले कुछ भी स्कैम हो सकता है?

---विज्ञापन---

प्रियंका चहर चौधरी ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

उन्होंने ये सब खबरें फैलने के बाद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर सभी को सच बता दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर लिखा, ‘ये मार्च है!!! लेकिन लगता है कुछ मीडिया पोर्टल का अप्रैल फूल जल्दी आ गया।’ अब उनका ये पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो शादी की खबरों का खंडन कर रही हैं और ये सब खबरें झूठी हैं। ऐसे में अब फैंस का दिल भी टूट गया है।

First published on: Mar 12, 2024 05:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola