EGO या Self Respect... 'राव साहब' के बाद Manisha Rani ने बताई Elvish Yadav को अनफॉलो करने की वजह

Manisha Rani-Elvish Yadav: मनीषा रानी ने एल्विश को अनफॉलो करने पर चुप्पी तोड़ी है। जी हां, मनीषा ने हाल ही में अपने व्लॉग में इसका खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मनीषा ने एल्विश को अनफॉलो क्यों किया?

Manisha Rani

Manisha Rani

Manisha Rani-Elvish Yadav: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी यानी ‘एल्विशा’ फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ दिनों पहले मनीषा ने एल्विश को अनफॉलो किया इसको लेकर खबरों का बाजार गर्म था। वहीं, अब खुद मनीषा रानी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जी हां, मनीषा ने हाल ही में अपने एक व्लॉग में इसका खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि मनीषा ने इस पर क्या कहा?

विज्ञापन

मनीषा ने एल्विश को अनफॉलो करने की बताई वजह

हाल ही में _its_me_anu801 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मनीषा इस बारे में बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही मनीषा ने अपने व्लॉग में कहा कि एल्विश के दोस्त कटारिया मेरे पास कौलेब के लिए आए थे और हमने इसे किया भी, लेकिन जब वीडियो को पोस्ट किया गया तो उसमें मेरा फोटो कवर पर नहीं था बस एल्विश और अक्षय कुमार सर का था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupari (@_its_me_anu801)

मैं रियल रहना पसंद करती हूं- मनीषा

इसके बाद हमने एल्विश को फोटो चेंज करने को कहा लेकिन उसने नहीं किया। इसके बाद जब उन्हें मेरी टीम ने फोन किया तो उन्होंने कहा कि क्या दिक्कत है भाई बताओ, अभी तो कवर फोटो चेंज नहीं होगा। मनीषा को बोलो कि अगर अगली बार को ऐसा कुछ करेगी तो अपनी फैमिली के साथ फोटो डाल दे। मनीषा ने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत ही छोटी-सी बात है, लेकिन उसने इसे भी नहीं समझा और इसलिए मैंने उसे अनफॉलो कर दिया। मनीषा ने कहा कि मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है और मैं रियल रहना पसंद करती हूं।

विज्ञापन

मुझे ये दिखावे की दोस्ती नहीं चाहिए- मनीषा

एल्विश के अंदर अगर इगो है तो मेरी भी सेल्फ रिसपेक्ट है। अगर उसे मेरे साथ फोटो लगाने में शर्म आती है, तो मुझे ये दिखावे की दोस्ती नहीं चाहिए। सोशल मीडिया पर हम और एल्विश अच्छे दोस्त जाने जाते हैं, लेकिन अगर वो नहीं चाहता तो मुझे भी दिखावा पसंद नहीं। बता दें कि बीते दिन एल्विश ने इस पर कहा था कि मेरी मनीषा से कोई बात नहीं हुई, पहले उसने ही अनफॉलो किया। एल्विश ने कहा कि ये सब बच्चे करते हैं मुझे ये सब समझ नहीं आता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ