सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक्टर से मांगी थी 2 करोड़ की फिरौती

Salman Khan Threat Accused Arrested : मुंबई पुलिस ने बुधवार को बांद्रा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Salman Khan

Salman Khan (File Photo)

Salman Khan Threat Accused Arrested : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस आरोपी ने एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी। साथ ही उसने दो करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

आपको बता दें कि आरोपी ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस फोन कॉल को ट्रेस कर रही थी और पता लगा रही थी कि किसने फोन करने धमकी दी। जांच पड़ताल के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

एक्टर से मांगी थी 2 करोड़ की फिरौती

विज्ञापन

इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और उनसे 2 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में मुंबई के बांद्रा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है कि कहीं इस व्यक्ति का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन

अन्य मामले में नोएडा से एक आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि मुंबई में पिछले दिनों एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भी सलमान खान को धमकी मिली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दिल्ली से सटे जिले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम मोहम्मद तैय्यब (20) है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ