पहले भी रिलेशनशिप पर बात कर चुके हैं Vijay Deverakonda, एक्टर ने कहा था- मेरे ही पीछे क्यों पड़े हैं?

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा पहले भी शादी और रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने पहले इस बारे में क्या कहा था?

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, image credit- Google

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को लेकर कभी खबरें आती हैं कि उन्होंने शादी कर ली तो कभी सुनने में आता है कि दोनों छुट्टियां बिताने के लिए कहीं बाहर जाते हैं। कभी कहा जाता है कि एक्ट्रेस हर त्योहार पर विजय के घर जाती हैं तो कभी सामने आता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि सच क्या है ये तो विजय और रश्मिका ही जानते हैं लेकिन अफवाहें तो ऐसी ही उड़ रही हैं। इस बीच अब विजय देवरकोंडा का लेटेस्ट बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब विजय ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। जी हां, पहले भी विजय इन खबरों को खारिज कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विज्ञापन

पहले भी सफाई दे चुके हैं विजय

बीते कुछ टाइम पहले विजय ने कहा था कि वो किसी के साथ सगाई और शादी नहीं कर रहे। विजय ने कहा था कि जब मैं शादी कर ही नहीं रहा हूं तो ये अफवाहें कहां से सामने आ जाती हैं। मुझे ऐसा लगता है कि प्रेस हर साल मेरी शादी करवाना चाहता है क्योंकि मैं हर साल इस तरह की अफवाहें सुनता हूं। मुझे समझ ही नहीं आता ही बस मेरे ही पीछे क्यों पड़े हैं? क्या मेरी ही शादी का इतनी बेसब्री से इंतजार है?

विज्ञापन
विज्ञापन

हां, मैं रिलेशनशिप में हूं विद…- विजय

वहीं, अब bollywoodnow ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि क्या वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं? तो एक्टर ने कहा कि हां, मैं रिलेशनशिप में हूं विद मॉय पेरेंट्स, भाई, विद यू एंड वी ऑल आर इन रिलेशनशिप। Source- Galatta Plus, अब विजय का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ