Twinkle Vasisht Wedding Photo: पॉपुलर टीवी शो ‘कुंडली भाग्य‘ (Kundali Bhagya) में कृतिका लूथरा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ (Twinkle Vasisht) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। ट्विंकल अब फाइनली शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड हर्ष तुली (Harsh Tuli) संग सात फेरे ले लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्पेशल डे की एक स्पेशल तस्वीर भी फैंस के लिए पोस्ट की है।
ट्विंकल वशिष्ठ ने बॉयफ्रेंड संग की शादी
बता दें, एक्ट्रेस ट्विंकल ने अपनी शादी पर लाल और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। उन्होंने खूबसूरत कलिरों और हैवी ज्वेलरी के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। ट्विंकल शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, दूल्हे राजा भी क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे। इन दोनों का रोमांस शादी में खूब देखने को मिला। इसकी एक झलक उन्होंने अपने पोस्ट में भी दिखाई है जहां वो शादी कर अपने पति संग लिपलॉक कर रही हैं।
शादी के बाद लिपलॉक फोटो शेयर कर कही दिल की बात
अब इनकी किस करते हुए फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। कपल का ये रोमांटिक पोज देख यूजर्स भी इनको जमकर शादी की बधाई दे रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करने के साथ ही ट्विंकल ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए एक लम्बा-चौड़ा और इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘फाइनली MRS. HARSH TULI….. हमने कर दिखाया 12/03/2024। दिल के दर्द, ब्रेकअप और अनगिनत उतार-चढ़ाव के बाद आज हम यहां खड़े हैं। हर मुश्किल और संकट के दौरान हमने हर बार एक-दूसरे को चुना, जिससे साबित होता है कि हमारा रिश्ता कितना मजबूत है। हमारी जर्नी आसान नहीं थी लेकिन इसने हमें कमिटमेंट, पेशेंस और एक-दूसरे पर अटूट भरोसा रखना सिखाया है।’
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने बहन और जीजा के लिए किया स्पेशल पोस्ट, Meera ने शादी में शामिल न होने पर किया रिएक्ट
फैंस दे रहे बधाई
उन्होंने आगे लिखा, ‘आज जैसा कि हम अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं, हम उन चुनौतियों को पार कर चुके हैं और हमारे प्यार ने सभी बाधाओं के बावजूद जीत हासिल कर ली है। हमारी कहानी ये याद दिलाती है कि प्यार में कोई बाउंड्री नहीं होती और डेडिकेशन से कुछ भी संभव हो सकता है। आई लव यू ! हर्ष।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख फैंस और उनके इंडस्ट्री के साथी कलाकार उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस को शादी के लिए मुबारकबाद देने वालों का तांता लग गया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines