Priyanka Chopra ने बहन और जीजा के लिए किया स्पेशल पोस्ट, Meera ने शादी में शामिल न होने पर किया रिएक्ट

Priyanka Chopra Message For Meera Chopra: मीरा चोपड़ा को शादी करने के बाद अपनी उस बहन से बधाई मिली है जो उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। यानी अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन के लिए एक पोस्ट शेयर कर उसे सोशल मीडिया पर जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए मुबारकबाद दी है। अब दोनों बहनों का प्यार इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रहा है।

Priyanka Chopra Message For Meera Chopra

मीरा चोपड़ा को बहन प्रियंका से मिली शादी की बधाई

Priyanka Chopra Message For Meera Chopra: मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने हाल ही में बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल (Rakshit Kejriwal) संग शादी रचाई है। एक दिन पहले ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। लाल जोड़े में एक्ट्रेस खूबसूरत दुल्हन बनकर मुस्कुराती हुई नजर आर रही हैं। इस कपल की शादी की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। मीरा और रक्षित की वेडिंग टॉक ऑफ द टाउन बनी रही, इसका एक कारण उनकी बहनों की इस शादी में गैर- मौजूदगी भी थी।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बहन को दी शादी की बधाई

दरअसल, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) या फिर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दोनों में से कोई भी मीरा की शादी में दिखाई नहीं दीं। जिसके बाद तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ी कि चोपड़ा सिस्टर्स में अनबन चल रही है। हालांकि, अब इन सभी रूमर्स को खारिज करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी बहन के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में सभी अफवाहों पर रोक लगाते हुए अपनी बहन और जीजू पर प्यार लुटाया है और उन्हें शादी की बधाई दी है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Message For Meera Chopra

देसी गर्ल ने बहन की शादी पर जताई खुशी

शेयर किया खास पोस्ट

देसी गर्ल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से मीरा चोपड़ा के शेयर किए गए पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो मीरा चोपड़ा, रक्षित केजरीवाल। अब यहां से हमेशा एक हो। ढेर सारा प्यार।’ प्रियंका का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं, मीरा चोपड़ा ने भी अपनी बहन की दी गई बधाई पर रिएक्शन दे दिया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Message For Meera Chopra

मीरा ने प्रियंका चोपड़ा को दिया जवाब

विज्ञापन

मीरा ने यूं किया रिएक्ट

मीरा चोपड़ा ने प्रियंका के पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है और बहन की बधाई पर खुशी भी जाहिर की। मीरा चोपड़ा ने लिखा, ‘आपकी बधाई के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। इस नए फेज के लिए बेहद एक्साइटेड हूं!! आपकी याद आ रही है और आपको भी ढेर सारा प्यार।’ अब इन दोनों बहनों का सोशल मीडिया पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इनके बीच सब कुछ ठीक है। हालांकि, परिणीति चोपड़ा का कोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ