Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उन हसीनाओं में से हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पता लगा है कि लोलो का असली नाम करिश्मा कपूर नहीं है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा 90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर का असली नाम कुछ और है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।
करिश्मा ने बताया अपना सही नाम
हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘मर्डर मुबारक’ की टीम नजर आई। इस वीडियो में अभिनेत्री करिश्मा से उनके नाम का सही प्रोनाउनसिएशन पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जी हां, इस सवाल के जवाब पर लोलो ने कहा कि ‘करिज्मा’, मेरे नाम का सही प्रोनाउनसिएशन ‘करिज्मा’ है। लोलो के इस जवाब को सुनकर वहां बैठे सभी लोग चौंक गए। पंकज त्रिपाठी भी इस जवाब पर हैरानी वाला रिएक्शन देते हैं।
लोग प्यार से बुलाते हैं- लोलो
वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि सारा अली खान कहती हैं कि आपने कभी इसे सही करने की कोशिश नहीं की। तो लोलो जवाब देती हैं कि इतने साल हो गए, अभी जो भी बुला लो, प्यार से बुलाते हैं तो ओके। हालांकि विजय इस पर कहते हैं कि मैं तो हमेशा से लोलो ही बुलाता हूं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि प्रोनाउनसिएशन तो मैटर करता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारी आधी जिंदगी निकल गई करिश्मा बुलाने में। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये नाम बहुत अच्छा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अब फ्री नहीं… 1 घंटे के 5 लाख, Anurag Kashyap ने टाइम देने के तय किए दाम
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
11 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
48 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
79 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
200 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
222 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines