हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इतने करोड़ की मालकिन हैं Kangana Ranaut? बॉलीवुड की क्वीन के पास है बेशुमार दौलत

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में है। बीते दिन यानी 24 मार्च को बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की, जिसमें पार्टी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut, Image credit- instagram

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में है। बीते दिन यानी 24 मार्च को बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की, जिसमें पार्टी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। जैसे ही खबर सामने आई तो हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देना लगा।

राजनीति में पारी के लिए तैयार कंगना

साथ ही एक्ट्रेस ने इस पर खुशी जाहिर की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना के पास करोड़ों की दौलत है और उनकी गिनती बी-टाउन की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में होती है। अगर आप नहीं जानते है तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर कंगना के पास कितने करोड़ की संपत्ति है और वो एक फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं?

विज्ञापन

कंगना की नेटवर्थ?

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के पास खूब दौलत है। जी हां, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पास 90 करोड़ की नेटवर्थ है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को महंगी गाड़ियों का भी शौक हैं और उनकी लग्जरी कारों की लिस्ट में BMW 7- सीरीज, Audi Q3, Mercedes Maybach S-Class, Mercedes Benz GLE SUV गाड़ियां शामिल हैं।

आलीशन घर भी 

साथ ही एक्ट्रेस बेहद शानदार जिंदगी जीती है, जिसका अंदाजा उनकी फोटोज से लगाया जा सकता है। महंगी गाड़ियों के अलावा एक्ट्रेस के पास मनाली में बेहद सुंदर बंगला भी है। मुंबई में एक्ट्रेस के पास बेहद आलीशान अपार्टमेंट है। इतना ही नहीं बल्कि कंगना के पास मुंबई में ही एक 48 करोड़ की कीमत का बेहद सुंदर ऑफिस भी है।

विज्ञापन

कितनी फीस लेती हैं बॉलीवुड की क्वीन?

कंगना ना सिर्फ आलीशान जिंदगी जीती हैं बल्कि फिल्मों के लिए भी एक्ट्रेस अच्छी खासी फीस ले लेती हैं। जी हां, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म थलाइवी के लिए कंगना ने 21 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जो उन्हें बी-टाउन की महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल करता है। वहीं, अब कंगना राजनीति में अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।

‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में कंगना

इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कंगना की पिछली रिलीज फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। ऐसे में अब अभिनेत्री को इस फिल्म से बेहद उम्मीदें हैं। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि एक्ट्रेस की ये फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल दिखाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Urfi Javed होली पर सिंपल लुक में आई नजर, यूजर्स बोले- ऐसे तो और भी…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola