Jhalak Dikhla Jaa 11, Manisha Rani: टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी मनीषा रानी ने अपने नाम कर ली है। बीती रात शो का ग्रैंड फिनाले था, जिसमें शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा अद्रिजा सिन्हा और मनीषा रानी फाइनल में थे। वहीं, अब इन सबको पीछे छोड़ते हुए बिहार की बेटी ने इस शो के 11वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर की थी एंट्री
बता दें कि मनीषा रानी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। फिनाले में मनीषा को कड़ी टक्कर मिली और उनके सामने थे शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा, लेकिन मनीषा ने दोनों की पीछे छोड़ बेहद कमाल की परफॉर्मेंस दी और शो का खिताब अपने नाम कर लिया। मनीषा को जनता का अपार प्यार मिला है और इसी के दम पर उन्हें जीत भी मिली है।
कितनी प्राइज मनी?
‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मनीषा रानी को 30 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिले हैं। साथ ही उनके कोरियोग्राफ आशुतोष पवार को 10 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई है। बता दें कि मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बड़ी है और लोगों को उनका अंदाज बेहद पसंद आता है। इसलिए मनीषा का शो जीतना कहीं ना कहीं तो पक्का था।
मनीषा ने शेयर किया पोस्ट
शो जीतने के बाद मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया है। मनीषा ने पोस्ट करते हुए शो के फिनाले की कुछ तस्वीरें यूजर्स के साथ शेयर की और एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा। वहीं, मनीषा के पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि आपको बहुत-बहुत बधाई, ये आपके लिए ही था। दूसरे ने कहा कि तुम इसके लायक हो। एक और ने कहा कि ढेर सारी शुभकामनाएं। इतना ही नहीं बल्कि शो के फिनाले के बाद एक पार्टी भी हुई, जिसमें सबने खूब मस्ती की। इस दौरान सितारों ने स्टेज पर धूम मचाई।
यह भी पढ़ें- This Plane has been Hijacked… जब Captain Devi Sharan ने यात्रियों को दी Kandahar Hijack की खबर
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines