Jaya Bachchan: इन दिनों अमिताभ बच्चन की नाती नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट What The Hell Navya को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई है। अपने पॉडकास्ट में नव्या अपनी मां और नानी के साथ खूब बातचीत करती नजर आती है। इस बीच अब इस पॉडकास्ट के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अमिताभ बच्चन की वाइफ यानी जया बच्चन ने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजहों का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि आखिर जया बच्चन सोशल मीडिया से दूर क्यों रहती हैं?
इंस्टाग्राम पर कुछ भी शेयर करने की जरूरत नहीं
अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली जया बच्चन, बच्चन फैमिली की वो मेंबर हैं, जो सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया से दूरी पर बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि लोगों को फैमिली के बारे में पहले से ही बहुत कुछ पता है। जया ने कहा कि जब लोगों को पहले ही सब पता है, तो हमें इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।
हमें कॉल बुक करना पड़ता था- जया
हाल ही में सामने आए पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में जया बच्चन अपनी पोती नव्या नवेली नंदा और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ बात करते हुए कहती हैं कि जब मैं बच्ची थी तो हमें कॉल बुक करना पड़ता था और उस टाइम दो तरह की कॉल हुआ करती थी, एक नॉर्मल और दूसरी इमरजेंसी कॉल। अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड से बात करनी होती थी तो ये इमरजेंसी कॉल होती थी।
जया-अमिताभ ने पूरे किए शादी के 50 साल
बता दें कि साल 1973 में जया और अमिताभ बच्चन ने लव मैरिज की थी, जो अब एक सक्सेसफुल मैरिज बन चुकी है। दोनों ने साथ में 50 साल भी पूरे कर लिए हैं और एक हैप्पी मैरिड लाइफ बीता रहे हैं। इस पॉडकास्ट में श्वेता भी इंटरनेट के बारे में बात करती हैं। श्वेता बच्चन कहती हैं कि काश जब हम बड़े हो रहे थे, तो हमारे पास इंटरनेट होता। श्वेता ने कहा कि अगर ऐसा होता तो इससे बहुत सारी चीजें आसान हो जाती, जैसे होमवर्क करना और भी बहुत कुछ।
श्वेता ने भी सोशल मीडिया को लेकर की बात
इतना ही नहीं बल्कि श्वेता ने नव्या को इंस्टाग्राम को ज्यादा यूज करने पर कहा कि तुम इंस्टाग्राम पर इतना कुछ शेयर करती हो, मतलब कुछ भी… श्वेता ने कहा कि जैसे मैंने यह फूल अपने बालों में लगाया है, तो इस पर नव्या ने शॉक्ड होकर कहा कि मैंने कब ऐसा किया? वहीं, अगर जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जया को लास्ट बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था।
यह भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी आग, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
13 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
13 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
27 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
28 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines