जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी आग, वीडियो आया सामने

Jacqueline Fernandez Building Fire Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दमकल की गाड़ी को भी देखा जा सकता है।

Jacqueline Fernandez House Fire

Jacqueline Fernandez के घर में लगी आग

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Building Fire Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस की बिल्डिंग धुआं-धुआं होती नजर आ रही है। वहीं फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौजूद है।

किचन में लगी आग

जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग बांद्रा पश्चिम के पाली हिल में नवरोज हिल सोसायटी में है। जैसे ही आग लगने की घटना हुई, तुरंत दमकल की चार गाड़ियां, तीन जंबो टैंकरों और एक ब्रीदिंग वैन को भेजा गया। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इमारत की 13वीं मंजिल पर एक रसोई में लगी थी।

Advertisment

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस इस बिल्डिंग में शानदार 5 बीएचके फ्लैट में रहती हैं। पीटीआई की खबर के अनुसार- रात करीब 8 बजे नरगिस दत्त रोड पर स्थित आवासीय इमारत में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग नवरोज हिल सोसायटी की 14वीं मंजिल पर एक कमरे तक पहुंची। हालांकि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि जैकलीन ने पिछले साल मुंबई के बांद्रा पश्चिम में पाली हिल के आलीशान इलाके में ये फ्लैट खरीदा था। इस इमारत में सुइट, द पेंटहाउस, स्काई विला और मेंशन जैसे विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन

‘वेलकम टू जंगल’ में आएंगी नजर

हालांकि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस आगामी फिल्म में एक्शन स्टार जीन-क्लाउड वान डेम के साथ नजर आएंगी। वह इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इटली में एक्शन स्टार के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ