हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर सिंगर की रोड एक्सीडेंट के बाद कैसी है हालत? Shahrukh Khan की फिल्म Jawan में दे चुकी हैं आवाज

Jawan Singer Mangli Health Update: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में अपनी आवाज देने वाली सिंगर मंगली ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसी है सिंगर की हालत?

विज्ञापन
Mangli

Jawan Singer Mangli Health Update: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी। वहीं, इस फिल्म के गाने भी लोगों को उतने ही पसंद आए थे, जितना फिल्म का एक्शन। इस फिल्म में अपनी आवाज देने वाली तेलुगु सिंगर मंगली का रोड एक्सीडेंट हो गया।

मंगली ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

बता दें कि बीते दिन यानी 17 मार्च को मंगली एक सड़क दुर्घटना में घायल हुई। ये हादसा तेलंगाना के थोंडापल्ली में हुआ। वहीं, अब सिंगर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसी हैं ‘जवान सिंगर’ की हालत?

अफवाहों पर भरोसा ना करें- मंगली

आज 18 मार्च को सिंगर मंगली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि डियर ऑल, मैं ठीक हूं और सुरक्षित हूं। एक छोटा-सा एक्सीडेंट हुआ था, अफवाहों पर भरोसा ना करें। आपके प्यार और चिंता के लिए थैंक्स। मंगली… बता दें कि जबसे सिंगर के एक्सीडेंट की खबर आई थी, तो फैंस को चिंता होने लगी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स मंगली के ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं, अब सिंगर के इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा है कि आप अपना ध्यान रखें और जल्द ठीक हो जाएं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि गॉड ब्लेस यू। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके एक्सीडेंट की खबर से हम सब बहुत परेशान हो गए थे, अब आपने हेल्थ अपडेट दे दिया है, तो हमारी चिंता कम हुई। आप अपना ध्यान रखें। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर मंगली के पोस्ट पर कर रहे हैं।

हैदराबाद के अस्पताल में सिंगर को कराया गया एडमिट

बता दें कि बीते दिन 17 मार्च को सिंगर अपने किसी पहचान वाले दो लोगों के साथ एमएए सुपर सिंगर पार्टी से शमशाबाद से शहर जा रही थी। इस दौरान उनका छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना के बाद सिंगर को हैदराबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Randeep Hooda को क्या हुआ, इतने कमजोर कैसे? एक्टर की एक-एक पसली आई नजर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola