Randeep Hooda को क्या हुआ, इतने कमजोर कैसे? एक्टर की एक-एक पसली आई नजर

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आखिर रणदीप ने ऐसा क्या पोस्ट किया और इस पर यूजर्स का कैसा रिएक्शन है? आइए जानते हैं…

Randeep Hooda

Randeep Hooda

Randeep Hooda: आज के टाइम पर सोशल मीडिया पर हर कोई खूब एक्टिव रहता है। फिर चाहे वो आम इंसान हो या फिर कोई बड़ा सितारा। इन दिनों फेमस एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म वीर सावरकर को लेकर खूब सुर्खियों में है। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टर ने शेयर की फोटो

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है कि काला पानी। हालांकि एक्टर की ये फोटो देखकर हर कोई चौंक गया। जी हां, इस फोटो में रणदीप हुड्डा पहचान में भी नहीं आ रहे है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि रणदीप हुड्डा का मुंह पिचका हुआ नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने सिर्फ शॉर्ट्स पहना है। हाथ में फोन पकड़े हुए रणदीप मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक्टर का पेट नजर का पेट अंदर की तरफ नजर आ रहा है। साथ ही उनकी एक-एक पसली भी दिख रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीर सावरकर के लिए एक्टर ने 30 किलो वजन कम किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

यूजर्स का आया ऐसा रिएक्शन

जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया तो आते ही वायरल हो गया। साथ ही यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट किया कि एक बंदा है एक एक किरदार के लिए जान देता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारे पास अपना क्रिश्चियन बेल है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि और इसी को असली एक्टर कहते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि इंडियन क्रिश्चियन बेल। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रणदीप के फोटो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि रणदीप हुड्डा अपनी हर फिल्म के लिए बेहद मेहनत करते हैं। एक्टर की मेहनत उनके किरदार में साफ झलकती है। अब एक्टर फिल्म वीर सावरकर ने लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ