हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार, भारत में अबतक इतनी की कमाई

Jailer 2 Movie Box-Office: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में दुनियाभर में 600 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और अन्य भाषाओं में भी अच्छा बिजनेस कर रही है.

विज्ञापन
एक हफ्ते बाद भारत में फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई जानिए यहां. Image Credits - BookMyShow

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलर 2 ने सिनेमाघरों में अब भी अपना दबदबा कायम रखा है. फिल्म ने 8 दिनों बाद दुनियाभर में 606.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, 22 अक्टूबर को भारत में जेलर 2 ने 17.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में शोज से भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई है. कई भाषाओं में फिल्म के 13,241 शोज से फिल्म के कलेक्शन को अच्छी बढ़त मिली है. भारत में फिल्म ने अबतक 391.55 करोड़ की कमाई कर ली है और विदेशी बाजारों में फिल्म को 214.50 करोड़ का फायदा मिला है.

यह भी पढ़ें – सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार, जानें क्या है विवाद?

ओपनिंग वीक में हुई इतनी कमाई

जेलर 2 ने अपने ओपनिंग वीक में ही भारत में 334.35 करोड़ रुपे का बिजनेस किया है. वहीं, तमिल स्क्रीनिंग्स इस कलेक्शन में सबसे बड़ा कोंट्रिब्यूटर रहा. तमिल फिल्म की कमाई तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ से आगे रही. जेलर 2 तमिल वर्जन ने गुरुवार को 5,883 शोज से 10,75 लाख की कमाई की. वहीं, हिंदी वर्जन ने 5,095 शोज से 2.40 करोड़ कमाए हैं.

विज्ञापन

एक्टर्स भी कर रहे फिल्म की तारीफ

जेलर 2 फैंस का दिल जीतने में तो कामयाब हुई ही है, साथ ही एक्टर्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन ने तारीफ करते हुए X पर पोस्ट किया और लिखा कि सर (रजनीकांत) की स्टार पावर, स्वैग और ऑरा का यह एक सच्चा शोकेस है. अल्लू ने फिल्म के सभी आर्टिस्ट, टेक्नीशियन और प्रोड्यूसर की भी तारीफ की है और पूरी टीम को बधाई दी है.

विज्ञापन

ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म जेलर 2 में फिल्म के पहले भाग के बाद की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. रजनीकांत के किरदार मुथु की कहानी ही इस फिल्म में आगे दिखाई गई है. पहली जेलर में मुथु ने विनायक के रोल वाले वर्मन को मार डाला था जिसके बाद उसे चेतावनी मिली थी और मूर्ति तस्करों का नेटवर्क उसके पीछे पड़ गया था. दूसरे भाग में मुथु के आम सुपरवाइजर के रूप में अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है. लेकिन, अतीत उसे पकड़ लेता है और आगे क्या-क्या होता है यह फिल्म देखकर ही आप जान सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Friday OTT Release: 23 अक्टूबर को OTT पर मचेगा धमाल, रिलीज होने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola