Surbhi Chandna Haldi Ceremony: ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaaz) फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के घर इस वक्त खुशियों का माहौल बना हुआ है। एक्ट्रेस की शादी है और अब उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। बीते दिन सुरभि चंदना की मेहंदी सेरेमनी के इनसाइड फोटोज सामने आए थे जिन्हें देख फैंस खुशी से झूम उठे। इसी बीच अब एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी भी हो गई है। सुरभि चंदना की हल्दी सेरेमनी की झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। अभी तक एक्ट्रेस ने तो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी हल्दी के फंक्शन की तस्वीरें या वीडियो शेयर नहीं किए हैं लेकिन ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।
सुरभि चंदना को लगी शादी की हल्दी
दरअसल, सुरभि चंदना तो फिलहाल अपनी शादी की रस्मों को एन्जॉय करने में बिजी हैं लेकिन उनकी दोस्त इस जश्न का लुफ्त उठाने के साथ-साथ फैंस का भी ध्यान रख रही हैं। अब ‘इश्कबाज’ की गर्ल गैंग ने सोशल मीडिया पर अनिका उर्फ सुरभि चंदना की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की झलक दिखा दी है। मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुरभि के प्री-वेडिंग फंक्शन की लेटेस्ट वीडियो शेयर की हैं। सबसे पहले तो देखते हैं अपनी हल्दी सेरेमनी में दूल्हा-दुल्हन कैसे लग रहे हैं। साथ ही किस तरह से इनका फंक्शन हुआ है।
सुरभि चंदना ने दूल्हे संग डांस करते हुए ली एंट्री
डांस करते-करते नहीं थकीं एक्ट्रेस
सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि सुरभि अपनी हल्दी में येलो छोड़ पर्पल आउटफिट में तैयार होकर पहुंचीं। अपने बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर सुरभि ने फंक्शन में डांस करते हुए एंट्री ली। दोनों ने जमकर बिंदास डांस किया और ढोल पर इस कपल ने ताल से ताल मिलाई। इन दोनों की केमिस्ट्री इस वीडियो में देखते ही बनती है। सुरभि चंदना का स्वैग हल्दी सेरेमनी में छाया रहा। एक्ट्रेस बेहद खुश दिखीं और मस्ती करती नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी भी देखने को मिली। फिर हुई उनकी हल्दी सेरेमनी की शुरुआत जहां उनके को-स्टार्स उन्हें हल्दी लगाते हुए दिखे। बेहद क्यूट अंदाज में सुरभि की हल्दी हुई।
सुरभि चंदना की हल्दी सेरेमनी की झलक
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff के लिए जागी दिशा की मोहब्बत, बर्थडे पर शेयर की एक्स की थ्रोबैक तस्वीर
दोस्तों ने लगाई शादी की हल्दी
एक्ट्रेस हल्दी लगवाते हुए काफी खुश दिख रही हैं और डांस करते-करते एन्जॉय कर रही हैं। सभी लोग एक-एक कर इस कपल को शगुन की हल्दी लगा रहे हैं। इस हैप्पी ब्राइड को देख फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं। अब फैंस को इंतजार है तो सुरभि चंदना को दुल्हन के अवतार में देखने का। वो अपनी शादी में किस रंग का लहंगा पहनेंगी और अपना लुक कैसा रखेंगी ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं। अब सब पलके बिछाए एक्ट्रेस को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब बैठे हैं। साथ ही फिलहाल उनकी हल्दी-मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरें देख दिल को सुकून पहुंचा रहे हैं। सुरभि चंदना के सभी प्री वेडिंग फंक्शन खूब धूमधाम से चल रहे हैं। ऐसे में उनकी वेडिंग भी काफी लैविश होगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
18 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines