Live Updates
Aditi Rao Hydari ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग रचाई शादी!
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। कपल ने तेलंगाना के रंगनाथ स्वामी मंदिर में सात-फेरे लिए हैं। दोनों की शादी में सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की थी।
राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना रिलीज
साउथ सुपरस्टार राम चरण के जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज मिला है। उनकी मच अवेटेड फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी और पूजा वेंकट ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसे कंपोज थमन एस ने किया है। बता दें कि फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी दिखाई देंगी।
जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहीं सिंगर एरियम
दक्षिण कोरिया की मशहूर सिंगर एरियम (Areum) ने 27 मार्च को सुसाइड करने की कोशिश की है। फिलहाल सिंगर अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं। इस बीच सिंगर के बॉयफ्रेंड ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वो दर्द और बेहोशी में हैं। उनके चाहने वालों से प्रार्थना है कि वो सिंगर के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करें।
आलिया भट्ट होप गाला को करेंगी होस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अब एक्ट्रेस लंदन में अपने पहले 'होप गाला' को होस्ट करते हुए दिखाई देंगी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया 28 मार्च को लंदन के मंदारिन ओरिएंटल हाइड पार्क में मंदारिन ओरिएंटल होटल ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में इस इवेंट को होस्ट करेंगी।
राम चरण ने तिरुपति बालाजी मंदिर में टेका माथा
साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर अपनी पत्नी उपासना और बेटी क्लिन कारा के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर राम चरण व्हाइट कुर्ता और धोती पहने नजर आए।
https://twitter.com/AHindinews/status/1772797031762796967?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772797031762796967%7Ctwgr%5E168889020e2ed0951548f416002a55757767b21d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fsouth-cinema%2Fram-charan-visited-tirupati-balaji-temple-on-his-birthday-with-wife-upasana-kamineni-and-daughter-klin-video-viral-2649360
शैतान का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कायम
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद कुल कलेक्शन 130.95 करोड़ रुपये हो गया है। शैतान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस ने 187 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
क्रू की एडवांस बुकिंग शुरू
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की अपकमिंग फिल्म 'क्रू' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। तब्बू ने फिल्म के एडवांस बुकिंग की अपडेट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है।
विन डीजल को याद आईं दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल (Vin Diesel) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज की थी। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। अब विन ने दीपिका की अनसीन फोटो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में एक्टर उन्हें कोट पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस को उनकी फिल्म की याद आ गई है।
विन डीजल को याद आईं दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल (Vin Diesel) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज की थी। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। अब विन ने दीपिका की अनसीन फोटो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में एक्टर उन्हें कोट पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस को उनकी फिल्म की याद आ गई है।
Entertainment Bollywood News Live Updates: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan Birthday) आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दिन RRR एक्टर ने अपने फैंस को एडवांस सरप्राइज देते हुए अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पोस्टर रिलीज किया था। आज अपने जन्मदिन के मौके पर राम चरण तीन बड़े ऐलान करते हुए फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला सॉन्ग ‘जरगंडी’ रिलीज होगा। एक्टर की फिल्म ‘RC16’ के टाइटल की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा उनके अगले प्रोजेक्ट ‘RC17’ का ऐलान हो सकता है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
4 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
4 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines