हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Elvish Yadav का वो दावा निकला झूठा, जो Snake Venom Case में नाम उछलने पर किया

Elvish Yadav: पहले एल्विश यादव ने कहा कि स्नेक वेनम केस से नहीं उनका कोई लेना-देना अब ‘राव साहब’ ने खुद किया अपना गुनाह कबूल – रिपोर्ट्स। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश ने खुद अपना गुनाह मान लिया है।

विज्ञापन
Elvish Yadav

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के बारे में खूब चर्चा हो रही है। जी हां, हमेशा अपने आपको सही ठहराने वाला एल्विश अब खुद ही झूठे साबित हो गए हैं। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि ये कारनामा भी खुद एल्विश ने ही कर दिखाया है। हालांकि अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर अब एल्विश ने ऐसा क्या कर दिया है, तो इंतजार किस बात का? आइए आपको बताते हैं राव साहब का खुद को झूठ साबित करने का कबूलनामा…

एल्विश यादव ने खारिज किए थे स्नेक वेनम केस के आरोप

दरअसल, 3 नवंबर 2023 को एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एल्विश यादव ने दावा किया कि वो स्नेक वेनम के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। जी हां, बीते साल एल्विश ने खुद कहा था कि मीडिया में मेरे खिलाफ न्यूज फेल रही है कि एल्विश अरेस्ट हो गए और वो नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए हैं। ये जो सारी चीजें मेरे खिलाफ फेल रही है और जितने भी आरोप मुझ पर लगे हैं सब बेबुनियाद है और सारे फेक है। 1 % भी इनमें सच्चाई नहीं है। मैं यूपी पुलिस का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।

एल्विश ने खुद कही थी सारी जिम्मेदारी लेने की बात

इतना ही नहीं बल्कि एल्विश ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी रिक्वेस्ट की कि अगर . 1 % भी इस चीज में इंवॉल्वमेंट मिली तो मैं सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, जितने भी आरोप लगे हैं इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। 100 मील तक मेरा कोई लेना देना नहीं और अगर ये साबित होते हैं तो मैं इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। हालांकि, अब स्नेक वेनम केस में फिर एल्विश से पूछताछ हुई और उन्हें अरेस्ट किया गया। अब एल्विश 14 दिन की जूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।

विज्ञापन

अब एल्विश ने खुद माना अपना गुनाह- रिपोर्ट्स

वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब एल्विश ने खुद इस बात को कबूल कर लिया है कि रेव पार्टी में उन्होंने सांप का जहर यूज किया था। हालांकि इसपर अभी पुलिस की तरफ से ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है। इससे साफ साबित होता है कि बड़े-बड़े दावे करने वाले एल्विश यादव झूठे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर झूठा वीडियो जारी किया और अपने फैंस से भी झूठ बोला। अब जब एल्विश पुलिस कस्टडी में हैं, तो उन्होंने अपने गुनाह कबूल किया।

यह भी पढ़ें- क्या Anjali Arora बनीं Elvish Yadav के जेल जाने की वजह? ‘कच्चा बादाम’ गर्ल पर उठे सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola