Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम इस वक्त आपको सबसे ज्यादा सुनने और पढ़ने को मिल रहा होगा। जब से नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया है तभी से वो चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं और यूट्यूबर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आईं कि एल्विश यादव ने कबूल कर लिया है कि रेव पार्टी में उन्होंने सांपों का जहर मंगवाया था। इस कबूलनामे पर अब एल्विश यादव के माता-पिता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।
एल्विश यादव के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में राम अवतार यादव (पिता) और सुषमा यादव (मां) ने इस बात से साफ इंकार किया है कि उनका बेटा गुनहगार है। इतना ही नहीं एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने तो ये भी कहा है कि एल्विश ने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं कबूला है कि उसका इस मामले से कुछ लेना- देना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे से जेल में मुलाकात की है। 15-20 मिनट हुई इस मुलाकात में एल्विश ने अपने पिता को कहा है कि ये सब झूठ मैं क्यों बोलूंगा। ऐसे में एल्विश यादव के पिता इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार बता रहे हैं।
मेनका गांधी पर लगाए आरोप
इसके अलावा एल्विश यादव का सांपों के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे उनके पेरेंट्स ने शूट का हिस्सा बताया है। ये दोनों मानने को ही तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा गलत भी हो सकता है। ऐसे में उन्होंने एक शख्स पर संगीन आरोप लगाए हैं। राम अवतार यादव ने अपने इंटरव्यू में मेनका गांधी (Maneka Gandhi) पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि एल्विश के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मेनका गांधी को लेकर राम अवतार यादव ने कहा, ‘PFA वाले, उनके हेड हैं मेनका गांधी जी। हमारे लिए तो वो आदरणीय ही हैं। अगर वो खुश हो गई हों गिरफ्तारी से तो अब रहम कर दें।’
यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए Badshah! बीच शो में उड़ा दी Yo Yo Honey Singh की धज्जियां
एल्विश यादव ने नहीं कबूली कोई बात!
अब एल्विश यादव के माता-पिता तो इस बात से साफ इंकार कर रहे हैं कि उनके बच्चे की कोई गलती है। यूट्यूबर के पिता ने कहा है कि एल्विश से कोई सवाल-जवाब हुए ही नहीं तो वो कुछ भी कबूल कैसे कर सकता है। एल्विश ने अपने पित्त को मुलाकात के दौरान बताया कि उसका सिर्फ मेडिकल हुआ और कोई सवाल अब तक उससे पूछे नहीं गए हैं। ऐसे में सच क्या है ये तो वक्त आने पर ही पता लग पाएगा। फिलहाल तो ये मामला काफी ज्यादा गरमाया हुआ नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines