ये क्या बोल गए Badshah! बीच शो में उड़ा दी Yo Yo Honey Singh की धज्जियां

Badshah Yo Yo Honey Singh Controversy: बादशाह ने एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने हनी सिंह का तमाशा बना दिया है। उन्होंने अपने शो में हनी सिंह के फैंस की पोकिंग के बाद उन्हें ऐसा जवाब दिया जिसके बाद सभी के मुंह पर ताले लग गए। अब उनका बयान सुन यो यो हनी सिंह और उनके फैंस के भी तोते उड़ जाएंगे।

Badshah Yo Yo Honey Singh Controversy

बादशाह ने हनी सिंह से खुलेआम लिया पंगा

Badshah Yo Yo Honey Singh Controversy: पंजाबी सिंगर्स और रैपर्स यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और बादशाह (Badshah) के बीच लम्बे समय से कंट्रोवर्सी चल रही है। हालांकि, बीच में दोनों साथ भी आए और फैंस को लगा कि इन दोनों के बीच की अनबन का अब अंत हो गया है। हाल ही में यो यो हनी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया था कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन बादशाह लगता है अब भी यो यो हनी सिंह को लेकर दिल में वैर भाव रखते हैं। कम से कम सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे उनके लेटेस्ट वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।

विज्ञापन

बादशाह और हनी सिंह में फिर छिड़ी जंग?

दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बादशाह ने यो यो हनी सिंह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद हनी सिंह और उनके फैंस को मिर्ची लग सकती है। बीच शो में बादशाह ने हनी सिंह का ऐसा मजाक उड़ाया है कि उनके फैंस अब कुढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाइव परफॉरमेंस के दौरान एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। ये सुनकर आपके भी होश न उड़ गए तो कहना। हुआ ये कि जब बादशाह परफॉर्म कर रहे थे तो कुछ हनी सिंह के फैंस ने वहां उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। बादशाह की परफॉर्मेंस के दौरान वहां लोग हनी सिंह का नाम चिलाने लगे।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C4m6Kw3Se-7/?igsh=N3B6cnpsYnRxbGc0

बादशाह ने हनी सिंह को लेकर दिया कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट

अपनी परफॉरमेंस में लव यू यो यो हनी सिंह के नारे सुन बादशाह का माथा सनका। बस फिर क्या था बादशाह ने तुरंत सबकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने उन फैंस से सीधा सवाल किया ‘तुम भी आए हो क्या? एक पेन और पेपर देना, गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए। कुछ लिरिक्स लिखकर दे देता हूं, पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे। यही काम रह गया तुम्हारा और पल्ले तो है नहीं कुछ।’ बस फिर वहां मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद हो गई। हनी सिंह के फैंस ये सुनकर ठंडे पड़ गए। हालांकि, अब इस वीडियो पर हनी सिंह के फैंस बादशाह को ट्रोल कर अपने दिल को सुकून पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

हनी सिंह के फैंस हुए आहत

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘बादशाह लिरिक्स की बात कर रहे हैं!’ एक हनी सिंह का फैन बोला, ‘मुझे लगा बोलेगा पापा का कमबैक हो जाएगा मेरे।’ एक शख्स ने लिखा, ‘वो बोल रहा है जिसका खुद कुछ नहीं हो रहा।’ एक ट्रोलर बोला, ‘बेटा जब से तू पेट में था, तब से तेरा पापा गाना गा रहा है।’ एक और ट्रोलर बोला, ‘हनी पाजी की परवरिश में ही शायद कोई कमी रह गई होगी, इसलिए आज उनके बच्चे उन्हें ऐसा बोल रहे हैं।’ कोई बोला, ‘ऑटो ट्यून दे देता हूं, इसका भी कमबैक जो जाएगा।’ अब दुनिया चाहे जो कुछ भी कह ले लेकिन बादशाह ये जंग जीत चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ