Elvish Yadav Kirti Mehra Breakup: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेजा जा चुका है, जिसके बाद इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सुनने में आया है कि एल्विश यादव ने ये बात कबूल कर ली है कि सेक्टर 51 में होने वाली रेव पार्टी में उन्होंने सांपों का इंतजाम किया था। ऐसे में अब उनके लिए मुसीबतें काफी बढ़ने वाली हैं। दूसरी तरफ लोग इस केस पर यूट्यूबर कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।
कॉलेज में शुरू हुई थी एल्विश और कीर्ति की लव स्टोरी
बता दें, कीर्ति मेहरा- एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। इन दोनों का रिश्ता 8 साल तक चला था लेकिन अब ये दोनों अलग हो चुके हैं। जब एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बने थे तब भी कीर्ति मेहरा ने खुलकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सपोर्ट किया था। लेकिन जब आज भी कीर्ति मेहरा के दिल में एल्विश यादव के लिए अपनापन और प्यार बचा है तो आखिर इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? इस कपल के अलग होने की वजह क्या है चलिए जानते हैं। इसके लिए पहले तो इनके रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई ये जाना जरूरी है। दरअसल, ये दोनों हंसराज कॉलेज में पढ़ते थे, तब इनकी मुलाकात हुई थी।
क्यों हुआ ब्रेकअप?
देखते ही देखते इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों अपना ज्यादातर समय साथ ही बिताते थे। एल्विश यादव ने तभी अपना यूट्यूब चैनल बनाया था और वो कीर्ति के साथ कई मजेदार वीडियो भी अपलोड करते थे। इन्हीं वीडियोज से दोनों को फेम मिला। इसके बाद कीर्ति मेहरा ने अपने पिता के कहने पर अपना खुद का यूट्यूब चैनल बनाया। यहां तक भी इन रिश्ता ठीक था और कहा जाता है कि दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश थे। लेकिन फिर इनके बीच अनबन का दौर शुरू हुआ। कोविड के दौरान कीर्ति मेहरा के पिता का निधन हो गया और उसके कुछ महीने बाद ही इन दोनों में ब्रेकअप भी हो गया।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav को नहीं मिलेगी बेल! जाने कितने साल के लिए एल्विश जा सकते हैं जेल?
कीर्ति मेहरा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
खुद कीर्ति ने एक बार दुनिया के सामने ये बात कबूल की थी कि आजतक उन्हें भी ये समझ नहीं आया है कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ है। यानी एल्विश यादव ने उन्हें इस ब्रेकअप को लेकर अभी तक कोई क्लैरिटी नहीं दी है। इतना ही नहीं अब वो इस रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट भी नहीं करते हैं। उन्होंने तो कीर्ति मेहरा के उनकी जिंदगी में अस्तित्व से भी इंकार कर दिया है। वहीं, कीर्ति मेहरा अभी भी एल्विश का बस भला ही सोचती हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines