हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Elvish Yadav के पकड़े गए 5 झूठ, गाड़ी से लेकर प्रॉपर्टी तक सब नकली

Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव ने अब तक कई झूठ बोले हैं लेकिन अब वो सब धीरे-धीरे रिवील हो रहे हैं। दुनिया के सामने यूट्यूबर का असली चेहरा आ रहा है। उनकी महंगी गाड़ियों से लेकर प्रॉपर्टी तक सब फर्जी निकला है। कुछ सच अब खुद एल्विश यादव ने बोले हैं तो कुछ उनके माता-पिता ने शॉकिंग खुलासे कर दिए हैं।

विज्ञापन
एल्विश यादव के सारे झूठ आए सामने

Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव (Elvish Yadav) इस वक्त विवादों में घिरे हुए हैं। सांप के जहर मामले में एल्विश यादव बुरी तरह से फंसते जा रहे हैं। सारे सबूत उनके खिलाफ दिख रहे हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है। 14 दिन उन्हें जेल में ही कांटने हैं। लेकिन वो जेल की सलाखों के पीछे क्या गए उनके सारे झूठ एक-एक कर बाहर आने लगे हैं। अब एल्विश के 5 बड़े झूठ बाहर आ गए हैं। उनका पर्दाफाश होता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं यूट्यूबर एल्विश यादव के उन झूठों के बारे में जो अब रिवील हो गए हैं।

रेव पार्टी करने से इंकार

रेव पार्टी से जब पहली बार एल्विश यादव का नाम जुड़ा था तो उन्होंने वीडियो जारी कर साफ कहा था कि उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने साफ कहा था कि वो इस पार्टी का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अब उन्होंने कबूल कर लिया है वो रेव पार्टी का हिस्सा थे।

Snake Venom केस से झाड़ा पत्ता

स्नेक वेनम केस को लेकर भी एल्विश यादव का यही कहना था। उन्होंने पहले कहा था कि वो किसी तरह का नशा नहीं करते। उन्होंने कहा था कि सांपों के जहर से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में उन्हें कुछ नहीं पता। पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने की बात एल्विश ने कबूल कर ली है। साथ ही वो कैसे सांपों का इंतजाम किया करते थे अब वो राज भी बाहर आ गया है।

विज्ञापन

लग्जरी कारों का सच

बेटे को जेल में देख अब एल्विश यादव के पिता ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। उनमें से है उनकी महंगी लग्जरी कार का सच। दरअसल, एल्विश अपने व्लॉग्स में मर्सिडीज और पोर्श जैसी गाड़ियां दिखाकर शो ऑफ करते थे। लेकिन अब उनके पिता ने बताया है कि उनके बेटे के पास ये गाड़ियां हैं ही नहीं। एल्विश वीडियो बनाने के लिए दोस्तों से पुरानी कारों को किराए पर या उधार में ले लेते थे और उसे व्लॉगस में अपनी नई कार बताते थे। यानी उनकी कारों कि कलेक्शन भी झूठी थी।

दुबई में घर

एल्विश यादव के सभी फैंस ये जानते हैं कि उनका दुबई में एक लग्जरी घर है। हालांकि, अब मीडिया के सामने एल्विश के पेरेंट्स ने इस बात से भी इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है न तो उनके पास कोई जमीन है और न ही कोई अपार्टमेंट। यानी एल्विश यादव की प्रॉपर्टी भी नकली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed ने अनजान शख्स को गिफ्ट किया महंगा फोन, वीडियो देख ट्रोलर्स भी हुए फैन

पेरेंट्स से झूठ

एल्विश यादव के पेरेंट्स की बातें सुनकर तो ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने दुनिया के साथ-साथ अपने माता-पिता से भी सच छुपाया है। तभी तो उनके कबूलनामे के बाद भी वो लोग ये मानने को तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा कहीं भी गलत हो सकता है। खैर अब कौन सच्चा है और कौन झूठा ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola