Elvish Yadav: कहते हैं कि जब किसी को बहुत जल्द सब कुछ मिल जाता है, तो उसे उस चीज की अहमियत नहीं रहती। अब एक बार फिर से मशूहर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव चर्चा में आ गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि एल्विश सुर्खियों में आए हैं। जी हां, ऐसा लग रहा है कि बार-बार मीडिया हेडलाइंस का हिस्सा बने में एल्विश को मजा आ रहा है और वो कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो लाइमलाइट में आ जाते हैं।
एल्विश पर फिर मामला दर्ज
बता दें कि हाल ही में फेमश यूट्यूबर एल्विश पर गुरुग्राम में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एक युवक के साथ दुकान में मारपीट कर रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब एल्विश ने ऐसा कुछ किया हो और हालिया मामले के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है #ArrestElvishYadav
Elvish Yadav
एल्विश पर भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर एल्विश को लेकर नेटिजंस कई तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर बार-बार एल्विश विवादों में क्यों आ जाते हैं? क्या Bigg Boss से मिला फेम इसकी वजह बन रहा है। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि भारत को इस तरह के इंफ्लूएंसर की जरुरत नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं एल्विश को अनफॉलो कर रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि अनफॉलो, अनसब्स्क्राइब कर दिया है एल्विश को हर जगह से। एक और ने कहा कि इसे अरेस्ट करो। इस तरह यूजर्स एल्विश के लिए अब कमेंट कर रहे हैं।
Bigg Boss से फेम मिलने के बाद बदले एल्विश के तेवर
इतना ही नहीं बल्कि लोगों में तो इस बात की भी चर्चा है कि Bigg Boss से फेम मिलने के बाद एल्विश के तेवर बदल गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर किसी को पॉपुलैरिटी मिल जाती है, तो उसे इस तरह से किसी के साथ पेश नहीं आना चाहिए, लेकिन समय के साथ-साथ एल्विश का विवादों ने नाता बढ़ता जा रहा है और वो कभी दुकान में घुसकर किसी को मारते नजर आ रहे हैं, तो कभी उन पर जहर सप्लाई करने का आरोप लग रहा है।
एल्विश के पुराने विवाद
- रेव पार्टी केस- (सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप)
- जयपुर थप्पड़ कांड- (एक रेस्टोरेंट में युवक को थप्पड़ जड़ते नजर आए एल्विश)
- गमला चोरी मामला- (G-20 के लिए सड़क पर रखे गमले चुराने में भी एल्विश का नाम)
- जर्नलिस्ट से बदतमीजी- (वैष्णो देवी मंदिर घटना के बारे में जर्नलिस्ट ने किया सवाल, तो एल्विश ने की बदतमीजी)
- कीर्ति मेहरा संग ब्रेकअप- (जब लोगों को एल्विश और कीर्ति के बारे में पता लगा तो ये मामला कॉफी गरमाया था)
- अभिषेक मल्हान विवाद- (एल्विश ने बिना नाम लिए कहा था कि मेरी इमेज खराब की जा रही है)
- भीड़ ने एल्विश को पीटा- (भीड़ ने यूट्यूबर की जमकर की थी पिटाई, लेकिन ने खबरों को किया खारिज)
यह भी पढ़ें- थिएटर्स में चला ‘शैतान’ का ‘काला जादू’, Ajay Devgn की फिल्म ने पहले दिन ही कर डाली इतनी कमाई
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
33 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
64 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
185 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
207 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
305 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
311 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
331 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
332 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
357 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
381 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines