हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

परिवार पर दुखों का पहाड़... कुछ ही घंटे पहले हुआ था Amandeep Sohi का निधन, अब Dolly Sohi ने भी छोड़ी दुनिया

Dolly Sohi Passes Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही का भी निधन हो गया है। एक साथ दोनों बहनों की मौत से परिवार सदमे में है। बता दें कि कुछ ही घंटों पहले डॉली की बहन अमनदीप का भी निधन हुआ था।

विज्ञापन

Dolly Sohi Passes Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही का भी निधन हो गया है। कुछ ही घंटे पहले एक्ट्रेस की बहन अमनदीप का भी जॉन्डिस की वजह से निधन हुआ था। वहीं, अब डॉली सोही ने भी दुनिया को अलविदा कर दिया है। बता दें कि डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी और खराब तबियत के चलते कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब डॉली का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि टाइम्स ऑफ इंडिया के ईटाइम्स टीवी ने की है। डॉली के निधन से फैंस बेहद दुखी है। हर कोई उनकी आत्मा और परिवार के लिए दुआ कर रहा है।

‘महज कुछ घंटे और नहीं रही दोनों बहनें’

बता दें कि जहां डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी, तो वहीं जॉन्डिस की वजह से उनकी बहन अमनदीप सोही की भी जान चली गई। ‘महज कुछ घंटे और नहीं रही दोनों बहनें’। अमनदीप और डॉली के निधन से उनका परिवार टूट-सा गया है। दोनों बहनों की एक साथ हुई मौत से ना सिर्फ परिवार बल्कि फैंस और इंडस्ट्री को भी गहरा दुख पहुंचा है। हर कोई दोनों बहनों के लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

भाई ने दी जानकारी

ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट की मानें, तो डॉली और अमन के परिवार का कहना है कि हम सदमे में है। दोनों बहनों के एक साथ जाने से दुखों का पहाड़-सा टूट गया है। बता दें कि अमन के भाई मनु ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और इसके कुछ ही देर बाद टीवी की मशहूर अदाकारा डॉली के निधन की खबर ने भी हर किसी को मायूस कर दिया। वहीं, अगर डॉली की बात करें तो उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और हमेशा बेहद मेहनत और लग्न से अपना काम किया।

यह भी पढ़ें- TV की मशहूर एक्ट्रेस का निधन, इस बीमारी ने ली Amandeep Sohi की जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola