---विज्ञापन---

TV की मशहूर एक्ट्रेस का निधन, इस बीमारी ने ली Amandeep Sohi की जान

Amandeep Sohi Passes Away: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अमनदीप सोही ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन से हर कोई दुखी है और यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए अमन के लिए दुआ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Amandeep Sohi Passes Away: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अमनदीप सोही ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां, आपने सही पढ़ा जॉन्डिस की वजह से ‘बदतमीज दिल’ सीरियल फेम अमन का निधन हो गया है। अमन के निधन से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस और इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अमन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

अमनदीप के भाई ने शेयर की जानकारी

बता दें कि अमनदीप के निधन की जानकारी उनके भाई ने ई-टाइम्स के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस के भाई ने जानकारी देते हुए कहा कि ये सच है कि अमन का निधन हो गया है और अब वो इस दुनिया में नहीं रही। जॉन्डिस ने अमनदीप की जान ले ली, लेकिन अभी हम लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं और अभी हम इसकी डिटेल्स भी लेने की हालत में नहीं है। अमन के निधन का दर्द उनके भाई की बातों में साफ झलक रहा है। एक्ट्रेस के निधन से फैंस भी बहुत मायूस है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nilu Kohli (@nilukohli)

---विज्ञापन---

नीलू ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

इतना ही नहीं बल्कि अमनदीप सोही के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। अमन के निधन पर एक्ट्रेस नीलू कोहली ने भी दुख जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। नीलू ने अपने पोस्ट में कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। इसके आगे नीलू ने दुख जाहिर करते हुए अपनी बात रखी।

---विज्ञापन---

एक्टिंग से जीता दर्शकों का दिल

बता दें कि अमनदीप सोही टीवी का जानामाना चेहरा थी। दर्शकों को उनका काम बेहद पसंद आता था। अमनदीप ने ना सिर्फ बदतमीज दिल बल्कि कई अन्य शोज में भी अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही बटोरी है। अमन ने रामायण (मंदोदरी का किरदार) में भी काम किया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए दुख जाहिर कर रहे हैं और अमन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के एक्स पति ने दूसरी शादी की खबरें की कंफर्म, Adil Khan ने शेयर की नई बेगम की तस्वीरें

---विज्ञापन---

First published on: Mar 08, 2024 07:14 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola