Pooja Singh Karan Sharma Wedding: टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी गुड न्यूज आई है। अब एक कपल शादी के बंधन में बंध गया है। इस साल की शुरुआत से ही सेलिब्रिटीज की शादियों की लाइन लगी हुई है। एक के बाद एक जोड़ी सात फेरे लेती हुई नजर आ रही है। इसी बीच अब टीवी के पॉपुलर शो ‘दीया और बाती हम‘ (Diya Aur Baati Hum) की एक्ट्रेस भी दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस पूजा सिंह (Pooja Singh) ने पॉपुलर एक्टर करण शर्मा (Karan Sharma) संग 7 जन्म तक साथ जीने-मरने की कसमें खा ली हैं।
एक दूजे के हुए पूजा सिंह और करण शर्मा
कुछ दिनों पहले ही इन दोनों ने रिवील किया था कि ये दोनों शादी करने वाले हैं। कपल ने बताया था कि ये एक अरेंज मैरिज है। वहीं, अब 30 मार्च को इन दोनों ने फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना बना लिया है। बेहद ग्रैंड तरीके से इनकी शादी हुई है। कपल के सभी दोस्त और परिवार वाले इस शादी में शामिल हुए और सभी ने इन दोनों पर अपना प्यार और आशीर्वाद भी बरसाया। अब इस शादी के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
शादी में हुई अनोखी रस्म
एक्ट्रेस पूजा सिंह दुल्हन बनकर कैसी लग रही हैं वो आप सामने आए इस वीडियो में देख सकते हैं। इस शादी में एक अनोखी चीज देखने को मिली है। वैसे तो भाई अक्सर अपनी बहन को फूलों की चादर में लेकर आते हैं लेकिन इस शादी में सभी लड़कियां दुल्हन को लेकर आती नजर आ रही हैं। पूजा सिंह की फूलों की चादर लड़कियों ने पकड़ी हुई है। वैसे रियल लाइफ में एक्ट्रेस दुल्हन बनकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है। दूल्हे राजा भी अपनी शादी में बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं। इन दोनों की वरमाला की झलक भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: भाई Anil Kapoor ही नहीं, बेटे Arjun से भी बिगड़े थे संबंध; हर बार Boney Kapoor का फैसला बना रिश्ते में दीवार
दोनों की टूट चुकी पहली शादी
जब पूजा ने करण को वरमाला पहनाई तो वो अपने घुटनों के बल बैठ गए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को सबके सामने किस करते दिख रहे हैं। अब ये वीडियो देख फैंस ने कपल को शादी की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया है। बता दें, ये इन दोनों की ही दूसरी शादी है। पहली शादी में पूजा सिंह और करण शर्मा नाकामयाब हो चुके हैं। वहीं, अब इस शादी का फैसला लेकर दोनों बेहद खुश लग रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines