भाई Anil Kapoor ही नहीं, बेटे Arjun से भी बिगड़े थे संबंध; हर बार Boney Kapoor का फैसला बना रिश्ते में दीवार

Arjun Kapoor Boney Kapoor Fight: बोनी कपूर इन दिनों भाई अनिल कपूर संग झगड़े को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कपूर खानदान में चल रहे मनमुटाव ने सभी का ध्यान खींचा हुआ है। लेकिन इससे पहले भी बोनी कपूर के रिश्तों में दरार की खबरें सनसनी मचा चुकी हैं। भाई से पहले वो अपने बेटे को भी नाराज कर चुके हैं।

Arjun Kapoor Boney Kapoor Fight

भाई अनिल कपूर से पहले बेटे अर्जुन कपूर संग भी बोनी कपूर की हो चुकी अनबन

Arjun Kapoor Boney Kapoor Fight: कपूर खानदान में अनबन की खबर सामने आई है। कपूर ब्रदर्स के बीच मनमुटाव हो गया है और अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने बड़े भाई बोनी कपूर (Boney Kapoor) से नाराज हैं। इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि अनिल कपूर तो अपने बड़े भैया से बात तक नहीं कर रहे। ये बात खुद बोनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताई है। साथ ही उन्होंने ये भी रिवील किया है कि अनिल की उनसे नाराजगी की क्या वजह है। बोनी कपूर ने बताया कि अनिल उनसे एक फिल्म को लेकर नाराज हैं।

विज्ञापन

बड़े भैया से क्यों नाराज हैं अनिल कपूर?

दरअसल, ‘नो एंट्री’ के सीक्वल से बोनी ने अपने भाई अनिल का पत्ता काट दिया है। इस फिल्म में अब बोनी के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), वरुण धवन (Varun Dhawan) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) नजर आने वाले हैं। ये बात बोनी के बताने से पहले ही मीडिया में लीक हो गई। मीडिया से ये खबर मिलने पर अनिल भाई से नाराज हो गए क्योंकि वो इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन बोनी इस सीक्वल में आज के स्टार्स को कास्ट करना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म से अनिल का रोल हटा दिया।

विज्ञापन

अर्जुन संग भी पड़ी थी रिश्ते में दरार

बता दें, बोनी का ये फैसला दो भाइयों के रिश्ते में दरार की वजह बन गया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब उनका कोई फैसला कपूर खानदान में फूट डालने का काम कर रहा हो। इससे पहले भी वो अपने एक फैसले की वजह से रिश्तों में खटास का दर्द झेल चुके हैं। उनका एक फैसला अपने बेटे अर्जुन कपूर से उनकी दूरी की वजह बना था। जब साल 1996 में बोनी कपूर ने बीवी मोना को धोखा देकर एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की थीं तो बेटे अर्जुन उनसे नाराज हो गए थे। अर्जुन और अंशुला में पापा को लेकर गुस्सा भर गया था। मां का दर्द बच्चे देख नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन

बेटे के बाद भाई से कैसे मिटेगी दूरी?

बोनी कपूर की दूसरी शादी उनके अपने बच्चों से मनमुटाव का कारण बनी थी। कई साल तक अर्जुन ने अपने पापा को उनके इस फैसले के लिए माफ नहीं किया था। श्रीदेवी की मौत के बाद कपूर खानदान के रिश्ते सुधरे थे। अर्जुन ने उस समय अपने परिवार का साथ दिया और सौतेली बहनों संग भी बोलचाल बढ़ाई। वहीं, इस बार बोनी कपूर अपने भाई अनिल की नाराजगी कैसे दूर करेंगे ये वाकई देखना पड़ेगा। बेटे के बाद भाई को बोनी कैसे मनाएंगे ये एक बड़ा चैलेंज होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ