Divyanka Tripathi On Pregnancy Rumor: टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। कई खबरें आ रही हैं कि दिव्यांका जल्द ही मां बन सकती हैं। जाहिर है कि एक्ट्रेस ने साल 2016 में एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं। अब फैंस भी कपल को पेरेंट्स बनते देखने के लिए काफी बेकरार हैं। इस बीच प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दिव्यांका ने फाइनली अपना रिएक्शन दे दिया है। साथ ही बताया है कि वह मां बनने जा रही हैं या नहीं?
परिवार की तरफ से आ रहा प्रेशर
टीवी शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपना टीवी करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन पर बेबी को लेकर काफी प्रेशर है। उनका परिवार भी उन्हें जल्द से जल्द मां बनते देखना चाहता है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए हैं। साथ ही बताया कि वह जल्द ही गुड न्यूज देंगी।
यह भी पढ़ें: होली पर दोगुनी हुईं Shaitaan की शक्तियां, अजय देवगन की फिल्म ने की धांसू कमाई
इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ‘मुझे बेबी प्लानिंग को लेकर काफी प्रेशर मिल रहा है। अब तक ऐसा कुछ नहीं था लेकिन अब ज्यादा ही हो रहा है।’ परिवार वालों को लेकर बात करते हुए दिव्यांका ने कहा, ‘पिछले साल तक कुछ ऐसा नहीं था, सब लोग शांत थे। फैंस भी चुप बैठे थे। पेरेंट्स भी शांत थे। अब अचानक से पेरेंट्स की तरफ से बेबी प्लानिंग को लेकर पोकिंग शुरू हो गई है।’
कब कर रहीं बेबी प्लान?
दिव्यांका की बातों से यह तो क्लीयर हो गया है कि फिलहाल वे प्रेग्नेंट नहीं हैं लेकिन जल्द ही वह मां बनने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरी फैमिली कहती है कि बहुत हो गए मजे। 7 साल हो चुके हैं, अब समय आ गया है कि मुझे और विवेक को बच्चा कर लेना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने बताया कि वो और विवेक अब बच्चे के लिए तैयार हुए हैं। इससे पहले दोनों अपने-अपने काम में बिजी थे।
क्यों लिया इतना समय?
दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्होंने बेबी प्लान करने में इतना समय क्यों लगा दिया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘विवेक अब तक बच्चे के लिए तैयार नहीं थे। उनसे ज्यादा मैं तैयार नहीं हो पा रही थी क्योंकि मां बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। लोग ये बात नहीं समझते। मेरे पिछले दो साल एक प्रोजेक्ट के आने में चले गए। मेरा बायोलॉजिकल समय निकल रहा है। इसलिए मैं भी विवेक से बात करती हूं।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘अभी फिलहाल हम कुछ ऐसा प्लान नहीं कर रहे हैं। मैंने एक शो साइन किया है। बाकी सब ऊपर वाले के हाथ में है। जब होना होगा तो हो जाएगा। नहीं होगा तो कुछ और होगा।’ गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने बनू मैं तेरी दुल्हन से टीवी में डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘ये है मोहब्बतें’, ‘नच बलिये’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines