Nisha Bano-Diljit Dosanjh: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने पंजाबी सिंगर निशा बानो (Nisha Bano) से शादी की है और वह एक बच्चे के पिता भी हैं। इस बात को उन्होंने लोगों से छिपाकर रखा है। इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन हैं निशा बानो जो सिंगर की पत्नी बताई जाने से चर्चा में आ गई हैं।
कौन हैं निशा बानो
निशा बानो पंजाब की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जिनका रियल नाम निशात बानो है। 26 जून, 1984 को पंजाब के मनसा में जन्मी निशा ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मनसा के एक कॉलेज से किया है। बचपन से उनकी दिलचस्पी कला के क्षेत्र में रही है। निशा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। इसी दौरान उन्हें ‘देसी क्वीन’ का टैग दिया गया। टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। उन्हें जट्ट एयरवेज, भाजी इन प्रॉब्लम, जट बॉयज, निक्का जैलदार, मंजे बिस्तरे जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा निशा सक्सेसफुल सिंगर भी हैं।
यह भी पढ़ें: क्या सच में Kangana Ranaut कर रहीं शादी? Reddit की पोस्ट में किया गया दावा!
क्या दिलजीत दोसांझ संग हुई शादी?
सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के मुताबिक, निशा बानो को दिलजीत दोसांझ की पत्नी बताया जा रहा है। दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दिलजीत और निशा दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों का एक बेटा भी है।
निशा बानो ने बताया शादी का सच
दिलजीत दोसांझ संग शादी की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए निशा बानो ने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि उनकी शादी समीर माही के साथ हुई है, लेकिन बॉलीवुड वालों को कौन समझाए? सिंगर ने अपनी पोस्ट में दिलजीत दोसांझ संग वायरल हो रही तस्वीर को भी शेयर किया है। साथ ही क्लीयर किया है कि उनकी शादी समीर माही से हुई है।
शादी की चर्चाओं पर निशा बानो ने मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘हा हा हा… कोई मुझसे भी पूछ ले, उन्होंने मुझे किसी की पत्नी बता दिया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इन तस्वीरों को मुझे टैग कर रहे हैं। सभी पंजाबियों को पता है कि मैं समीर माही की पत्नी हूं लेकिन बॉलीवुड को ये कौन समझाए?’ अपनी इस पोस्ट को निशा बानो ने पति समीर माही को भी टैग किया है।
ऐसे शुरू हुई थी शादी की अफवाह
बता दें कि दिलजीत दोसांझ और निशा बानो की शादी की अफवाह बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की पुरानी वीडियो से फैली है। फिल्म ‘गुड न्यूज’ की प्रमोशन के दौरान कियारा ने हिंट दिया था कि फिल्म के चारों लोगों में सिर्फ मैं ही अकेली हूं जिसके बच्चे नहीं हैं। हालांकि शादी की इन खबरों पर सिंगर दिलजीत दोसांझ का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines